September 8, 2024

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक,देखिये पूरी खबर

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक,देखिये पूरी खबर

जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल निवास पर मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक की। मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि मछुआरों की उन्नति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। प्रदेश में पात्र मछुआ भाईयों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाएं जाएं।

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक,देखिये पूरी खबर

 मंत्री श्री सिलावट ने लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों को मछुआ सोसायटी से संपर्क करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि वार्षिक लक्ष्य के साथ मत्स्य उत्पादन को बढ़ाया जाए और लक्ष्यों की पूर्ति की जाए। 

Read Also: बैतूल में अयोजित हुई लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की कार्यशाला,देखिये पूरी खबर

मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक,देखिये पूरी खबर

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मत्स्य विभाग सराहानीय कार्य कर रहा है। हमें आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहना होगा। बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरूषोत्तम धीमान, संचालक श्री भारत सिंह, सेक्रेटरी श्रीमति ज्योति टोप्पो और डिप्टी डायरेक्टर श्री रवि कुमार गजभिये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *