July 4, 2024

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब,ट्राई करें ये ज्वेलरी

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब हल्के-आकर्षक नेकलेस और पेंडेंट ने भारी-भरकम जेवरों के चलन को पीछे कर दिया है। नई-नई डिजाइन में आए पेंडेंट हर उम्र में हर ड्रेस के साथ कैरी किए जा सकते हैं। कई तरह के नेकलेस और पेंडेंट इन दिनों ट्रेंड में हैं। ये अलग-अलग आउटफिट के लिए अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के कपड़ों के साथ ये हल्के पेंडेंट कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब,ट्राई करें ये ज्वेलरी

Daily Wear Necklace – उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी पत्रिका)

खास बात यह कि इन नेकलेस और पेंडेंट को हर उम्र की महिला, चाहे वह गृहिणी हो, नौकरीपेशा हो या कॉलेज गोइंग गर्ल, सभी अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं।ये अन्य आभूषणों से बेहद हल्के होते हैं, इसलिए इनको आप हर तरह के कपड़ों, जैसे कि सूट, साड़ी, लहंगा और जींस-टॉप पर पहन सकती हैं।

लेयर्ड पेंडेंट

लेयर्ड पेंडेंट की खास बात यह है कि यह चेन के साथ कई अन्य मैटेरियल में आते हैं। जिन महिलाओं को चेन पहनने पर गले में खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं, वे लेयर्ड पेंडेंट पहन सकती हैं। लेयर्ड पेंडेंट मुख्यत: तीन लेयर का होता है, मगर अब यह कई लेयर में भी उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी पसंद से कितनी ही लेयर का पेंडेंट खरीद सकती हैं।

इस पेंडेंट को आप सूट और सिंपल साड़ी पर पहन सकती हैं। हाई नेक टॉप पर यह पेंडेंट सबसे ज्यादा फबता है। आजकल कॉलेज की लड़कियां इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी गर्दन की शोभा को और बढ़ा देता है।

अब भूल जाएं भारी ज्वेलरी,हल्की ज्वलेरी में भी लगेंगे महिलाए लाजवाब,ट्राई करें ये ज्वेलरी

यह भी पढ़े महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ा देंगे ये नए झुमको के डिजाइन,देखे लेटेस्ट डिज़ाइन

फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट

Wedding Wear Imitation Maroon color kundan jewelry necklace set with tikka  earrings.km744 at Rs 1150/set in Meerut

ये पेंडेंट दिखने में बहुत खूबसूरत और क्लासी होते हैं और हर आउटफिट के साथ फिट होते हैं। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेड में सूरजमुखी डिजाइन वाला फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट रहा, लेकिन अब ये डेजी और अन्य फ्लोरल डिजाइन में भी आने लगे हैं। इन पेंडेंट की खास बात यही है कि ये आपके हर आउटफिट पर अपने नाम की तरह ही खिलते हैं।

पर्ल पेंडेंट

यह एक सदाबहार पेंडेंट है,जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है। इस कारण यह हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। ये पेंडेंट मोतियों के साथ और चेन,दोनों डिजाइन में आते हैं। विवाहित महिलाएं इसे किसी भी कार्यक्रम में साड़ी के साथ पहन सकती है,तो कामकाजी महिलाएं भी इसे सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।यह पेंडेंट आम से आम और खास से खास समारोह में आपके लुक को आकर्षक बना देता है।

स्टोन आई पेंडेंट

स्टोन आई पेंडेंट की मुख्य डिजाइन बिग बॉस के प्रतिभागियों की तरह दिखती है, लेकिन इसके बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए यह पेंडेंट अब कई डिजाइन में उपलब्ध है।इनमें मोती लगा पेंडेंट और लटकी चेन मुख्य हैं।ये पेंडेंट बहुत हल्के,सिंपल और क्लासी होते हैं,इसलिए आप इनको हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।इनको आप हाथ में फोल्ड कर ब्रेसलेट के रूप में भी कैरी कर सकती हैं।

रत्न पेंडेंट

Nayab Jewellery: Best Artificial Jewellery Brand In, 40% OFF

अगर आप रत्न पहनने का शौक रखती हैं तो यह पेंडेंट आपके लिए ही है। यह पेंडेंट आप अपनी पसंद और राशि के अनुसार भी पहन सकती हैं।हीरा रत्न एक पेंडेंट के रूप में हमेशा ही पसंद किया जाता है,जिसे आप हर तरह के पहनावे के साथ कैरी कर सकती हैं।ये पेंडेंट हमेशा ही आपको क्लासी लुक देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *