Friday, September 22, 2023
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu पड़ी मुसीबत में,इंदौर में केस दर्ज की मांग,देखिये...

बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu पड़ी मुसीबत में,इंदौर में केस दर्ज की मांग,देखिये क्या है पूरा मामला

 बॉलीवुड की जानी मानी और बेबाक एक्ट्रेस ताप्सी पन्नू इन दिनों मुसीबतों में घिरी हुई नजर आ रही है। दरअसल हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने पर उनके खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है। यह मांग संस्था हिंद रक्षक द्वारा की गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu पड़ी मुसीबत में,इंदौर में केस दर्ज की मांग,देखिये क्या है पूरा मामला

Read Also: Raghav Chadha के घर के बाहर स्टॉक हुई Parineeti Chopra,डेटिंग की खबरो से सोशल पर लगी कमेंट की बौछार

Taapsee Pannu के खिलाफ हिंद रक्षक संगठन ने की मांग 

दरअसल, छत्रीपुरा पुलिस को हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौर एक शिकायत पत्र दिया गया है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन विरोध किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu पड़ी मुसीबत में,इंदौर में केस दर्ज की मांग,देखिये क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा है एक्ट्रेस ताप्सी पन्नू ने अश्लीलता फैलाने के साथ-साथ हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है। अब संस्था कार्रवाई नहीं होने पर खुले मंच पर इसका विरोध करेगी। जानकारी के मुताबिक छतरीपुरा पुलिस द्वारा कहा गया है कि यह जांच का मामला है। इसमें वरिष्ठ अफसरों द्वारा पहले चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

ये है मामला 

गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने 14 मार्च 2023 के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जो एक फैशन शो का था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अश्लील व अशोभनीय ड्रेस पहनी। इतना ही नहीं ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट कैरी किया। जो अपमानजनक है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंद रक्षक संगठन ने सनातन धर्म को नीचा दिखाने और भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments