धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। अब धान की खेती (Paddy Cultivation) करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रति एकड़ 15 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। अब धान की खेती (Paddy Cultivation) करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रति एकड़ 15 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।

जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। अब धान की खेती (Paddy Cultivation) करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रति एकड़ 15 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। ये बोनस किसानों को अधिकतम 2 एकड़ क्षेत्र के लिए मिलेगा। इस तरह किसानों को अधिकतम 2 एकड़ क्षेत्र के लिए बोनस देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य के किसानों के लिए की गई है। इससे खास तौर पर छोटे व सीमांत किसानों को लाभ होगा वे अगले सीजन में फसल के लिए खाद व उर्वरक खरीद सकेंगे। सरकार के इस फैसले से राज्य के किसानों में खुशी की लहर है।

एम ने क्यों की है किसानों को बोनस देने की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में भाषण के दौरान निर्णय लिया है कि राज्य के जिन किसानों की धान की फसल इस साल भारी बारिश से खराब हो गई थी। उन्हें राज्य सरकार बोनस की राशि देगी। किसानों के हित में सीएम ने बड़ा कदम उठाया है। इससे राज्य के करीब पांच लाख किसानों को लाभ होगा। बता दें कि साल 2022 के अगस्त और अक्टूबर के महीने में हुई राज्य में भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को बड़ा नुकसान हुआ था। इससे कई किसान कर्ज में डूब गए थे और कई किसानों ने तो आत्महत्या कर ली थी। ऐसे हालत से किसानों को उबारने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों के हित में ये फैसला लिया है।

धान किसानों को कितना मिलेगा बोनस

मीडिया रिपोर्ट्स के महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य के धान किसानों को प्रति 2 हेक्टेयर पर 15 हजार रुपए की दर से बोनस दिया जाएगा। इस तरह यदि किसी किसान ने दो हैक्टेयर में धान की बुवाई की थी और उसकी फसल बारिश से खराब हुई हो तो उसे 30 हजार रुपए की मदद बतौर बोनस देकर की जाएगी।

महाराष्ट्र में बारिश से फसल नुकसान पर कितने किसानों को मिला था फसल बीमा का मुआवजा

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने पिछले महीने कहा था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के तहत बीमा कंपनियों की ओर से 16 लाख 86 हजार 786 किसानों को 6255 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। शेष प्रभावित किसानों के लिए 1644 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा की जाएगी। सरकार ने दावा किया था कि फसल बीमा का भुगतान करने वाला कोई किसान पीएम फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। सबको मुआवजा दिया जाएगा। उस दौरान कृषि मंत्री ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों से खरीफ सीजन 2022 के लिए किसानों से बीमा कंपनियों को प्राप्त सूचनाओं, पूर्ण अधिसूचनाओं की संख्या, लंबित अधिसूचनाओं की संख्या व निर्धारित मुआवजा के संबंध में जानकारी हासिल की थी।

राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद का होगा गठन

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में भाषण के दौरान राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन करने की घोषणा भी की है। यह परिषद महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परिषद का नेतृत्व टाटा संस के अध्यक्ष एन. द्वारा किया जाएगा।

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी मुख्यमंत्री किसान योजना

महाराष्ट्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान योजना लागू करेगी। यह फैसला राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में किया गया। इस योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपए हर साल चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे। इस योजना के लागू होने के बाद किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी जिससे उनके खेती-किसानी का काम आसान हो जाएगा। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत यहां के किसानों को 6000 रुपए हर साल मिल रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री किसान योजना लागू होती है तो यहां किसानों को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता हर साल सरकार से मिलने लगेगी। जैसा की मध्यप्रदेश में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ भी दिया जाता है। इसके तहत मध्यप्रदेश के किसानों को 4000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं। इस तरह मध्यप्रदेश के किसानों को हर साल 10,000 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़े: UPPSC Exam Calendar 2023 Out: यूपीएससी ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, जाने डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *