October 18, 2024

Blue Berry Farming:इस अनोखे फल की खेती कर किसान करेंगे बंपर कमाई

Blue Berry Farming:इस अनोखे फल की खेती कर किसान करेंगे बंपर कमाई,यदि आप भी किसान है और खेती के माध्यम से बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जिसके अनोखे फायदे देश-विदेश में फेमस है। इस फल का नाम ब्लूबेरी ह, इस फल से आप काफी अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। इसकी खेती कर आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा।

साथ ही इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी अच्छे सुधार आएंगे। इस फल में कई पोषक तत्व विद्यमान है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में आपको मदद करेगा। साथ ही इसे आप अपने मानसिक विकास को भी बढ़ा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन सा है यह खास फल और कैसे की जाती है इसकी खेती।

ब्लूबेरी के अनोखे फायदे

ब्लूबेरी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ यह आपको बड़ी से बड़ी बीमारी से आसानी से छुटकारा दिला सकती है। वेट लॉस करने में काफी सहायक होती है साथ ही इसमें लो कैलोरी फ्रूट में फाइबर तत्व पाए जाते हैं जिससे आपका वजन हेल्दी तरीके से घटता है, साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ब्लूबेरी काफी असरदार होती है। यह ब्लड प्रेशर शुगर लेवल को मेंटेन करने में भी काफी फायदेमंद होती है। साथ ही ब्लूबेरी से आंखों की रोशनी भी तेजी से बढ़ती है।

ये बेरी खाने से हड्डियों की मजबूती होती है। साथ ही यह आपकी दिमागी शक्ति को भी बढ़ती है। ब्लूबेरी का सेवन करना उन व्यक्तियों के लिए खास तौर पर सबसे अच्छा माना जाता है जिन्हें हृदय संबंधित बीमारियां है। हृदय संबंधित कई बीमारियां दूर करने में ब्लूबेरी काफी कारगर साबित होती है। साथ ही आप इसे स्मूदी या फल के रूप में भी उसका सेवन कर सकते हैं।

नोटों की बारिश करा देगा ये छोटा सा फल, खेती कर किसान करेंगे बंपर कमाई, इस फल के जादुई फायदे जान नहीं कर पाएंगे यकीन

कैसे की जाती है ब्लू बेरी की खेती

भारत में ब्लूबेरी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। साथ ही इसकी डिमांड मार्केट में आए दिन बनी रहती है। भारत में अप्रैल में के महीने में ब्लूबेरी के पौधे लगाए जाते हैं। ब्लूबेरी के पौधे में फल आने में लगभग 15 से 10 महीने तक का समय लगता है। इसकी बुवाई करने के बाद आप फरवरी से मार्च के बीच इसके फल आना शुरू हो जाते हैं। ब्लूबेरी के पौधे को व्यक्तिगत रूप से उगाया जाता है।

साथ ही इसके पौधे को लगाते वक्त आप 4 से 6 फीट की दूरी रखें, साथ ही आप यदि इस पंक्तियों में लगाते हैं तो घास काटने या खेती के लिए आप इसे 8 से 10 फीट की दूरी पर लगे ब्लूबेरी की खेती करने के लिए आपको अम्लीय मिट्टी की आवश्यकता होगी ध्यान रहे मिट्टी का पीएच मान 5.5 ही होना चाहिए जिससे आपकी फसल में काफी अच्छा पैदावार हो सके और आप ब्लूबेरी के काफी अच्छे फल पा सके।

ब्लूबेरी की खेती से होगा बंपर मुनाफा

ब्लूबेरी की खेती कर किसान छप्परफाड़ कमाई कर सकते हैं। साथ ही इससे किसानों को काफी अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। ब्लूबेरी की कीमत बाजार में ₹600 किलो है। इस फल की बहुत ज्यादा डिमांड है, देश विदेश में भी इस फल की खूब डिमांड की जाती है। लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहद पसंद करते हैं। साथ ही आप इस फल की खेती एक से दो एकड़ तक की जमीन में आसानी से कर सकते हैं और इससे काफी जबरदस्त कमाई भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *