September 7, 2024

घर में लगाए ये Running Horses की फोटोस, कभी नहीं होगी धन की हानि और मिलेगी सफलता, प्रगति और शक्ति

Running Horses

Running Horses

घर में लगाए ये Running Horses की फोटोस, कभी नहीं होगी धन की हानि और मिलेगी सफलता, प्रगति और शक्तिअपने घर या किसी के घर में देखा होगा की किसी के घर के अंदर सफेद सात घोड़े की तस्वीर लगी हुई है। और तस्वीर के अंदर ये सात घोड़े पानी में दौड़ रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है की लोगों के घर में सात घोड़े की तस्वीर क्यों लगी होती है? दरअसल वास्तु के अनुसार सफेद घोड़े की पेंटिंग घर में लगाना सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।

घर में लगाए ये Running Horses की फोटोस, कभी नहीं होगी धन की हानि और मिलेगी सफलता, प्रगति और शक्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सफेद सात घोड़े की तस्वीर घर में लगाने से सफलता, प्रगति और शक्ति प्राप्त होती है। तस्वीर पर 7 घोड़ों का मतलब सात अंक का शुभ होना माना जाता है। जैसे ज्योतिष में सप्त ऋषि मंडल, सात फेरे और सात ही इंद्रधनुष के रंग होते है। आप घोड़े की तस्वीर को अपने घर और व्यापर या किसी भी कार्यस्थल पर लगा सकते हैं, परन्तु वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग कहीं भी लगाने से पहले आपको सही दिशा का ज्ञान होना आवशयक है, अन्यथा यह शुभ नहीं अशुभ हो जाएगी। आइए जानते हैं, घर में कहाँ लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर? और इनके बारे में सबकुछ।

किस दिशा में लगाएं घोड़े की तस्वीर?

घर में घोड़े की तस्वीर यदि गलत दिशा में लगी होती है तो इसका आपको कुछ लाभ नहीं प्राप्त होता है। घर में 7 घोड़े की पेंटिंग वास्तु दिशा के अनुसार ही लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग को घर में दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। एक बात को ध्यान में रखें की फेंग शुई भाग्यशाली सात घोड़े की यह तस्वीर आपके कमरे के केंद्र में और मुख्य प्रमुख दरवाजे के सामने लगी होनी चाहिए। और किसी भी दिशा में सफ़ेद सात घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए साथ ही रसोई और घर के बेडरूम में भी सफ़ेद सात घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। 7 घोड़े पेंटिंग की दिशा दक्षिण- पूर्व ही मानी गयी है किसी और दिशा में इसे न लगाएं।

स्टाइलिश सुई धागा इयररिंग डिजाइन 2024: नए Gold की लेटेस्ट सुई धागा बाली आपको देंगे ट्रेंडी लूक

घोड़े की तस्वीर के फायदे

ज्योतिष में इस धरती पर मौजूद प्रत्येक चीज के होने का अपना एक विशेष महत्व होता है। इसी प्रकार से वास्तु शास्त्र में घर में या दफ्तर में सात घोड़े की तस्वीर को रखने के फायदे भी बताये गए हैं। घर में वास्तु के लिए घोड़े की तस्वीर रखना शुभ होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग को घर में रखने के फायदे।

सात घोड़े की यह तस्वीर आप न सिर्फ अपने घर में बल्कि आप इसे अपने दफ्तर और कार्यस्थल पर भी लगा सकते हैं। दफ्तर और घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा उत्पन होती है। इस तस्वीर से आपके करियर और व्यापार में सफलता आती है। यह जीत और ताकत का संकेत देती है।
इस पेंटिंग में दर्शाया गया है कि सात घोड़े पानी में दौड़ रहे हैं। इसका अर्थ ज्योतिष में बताया गया है कि , ये किसी के घर या दफ्तर में प्रगति का संकेत देते हैं। यह सफेद साथ घोड़े की तस्वीर आपके व्यक्तिगत जीवन में उन्नति और सफलता को दर्शाती है।
यदि आपके घर में दौड़ते घोड़े की पेंटिंग वास्तु दिशा के अनुसार लगी हुई है तो यह घर में आर्थिक समृद्धि लाती है। आपके घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है। धन की दृष्टि से भी तस्वीर को शुभ माना जाता है।
7 सफेद घोड़ों की यह तस्वीर सफलता और सकारत्मक प्रसिद्धि पाने में भी मददगार मानी जाती है। आपके घर में यह तस्वीर आपको एक बड़ा नेता या सफल कलाकार बनाने में भी शुभ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *