July 4, 2024

इन चीजों की मदद से अपने लिए घर पर बनाएं फैंसी कंगन,जानें इसे बनाने का आसान तरीका

इन चीजों की मदद से अपने लिए घर पर बनाएं फैंसी कंगन

इन चीजों की मदद से अपने लिए घर पर बनाएं फैंसी कंगन

इन चीजों की मदद से अपने लिए घर पर बनाएं फैंसी कंगन चूड़ियां हम हर एक फंक्शन या फिर शादी पार्टी में पहनना पसंद करते हैं। इसलिए अक्सर ड्रेस से मैचिंग कलर की खरीदते हैं ताकि जब वियर करें तो हाथ सुंदर नजर आए। इसके साथ हम कई बार कॉन्ट्रास्ट के कंगन खरीद लेते हैं ताकि हाथों में पहनी हुई चूड़ियां और ज्यादा सुंदर लगे। लेकिन आप इन्हें बाजार से खरीदने की बजाए घर पर यहां बताए गए टिप्स की मदद से तैयार कर सकती हैं। इसको तैयार करने में टाइम भी कम लगता है साथ ही ये बनाना भी आसान होता है। चलिए आपको बताते हैं इन्हें बनाने का तरीका।

कंगन बनाने के लिए सामग्री

घर पर रखी पुरानी चूड़ियां
फेब्रिक ग्लू
धागा
कुंदन स्टोन

यह भी पढ़े आपके चेहरे को अट्रेक्टिव लुक देंगे ये इयररिंग,देखिए लेटेस्ट कलेक्शन

कंगन बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले आपको दो या फिर चार चूड़ियों को ग्लू की मदद से स्टिक करना है।इसके बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने देना है।अब धागा लेना है इसे आपको जिस कलर में तैयार करना है उसी धागे का उपयोग करना है।अब इस धागे को पूरी चूड़ियों में बांधना है, लेकिन इसे चिपकाने के लिए ग्लू का ही इस्तेमाल करें।अगर एक बार फिर उसी धागे को दोबारा चिपकाना है ताकि वो मोटा और चौड़ा दिखे।इसके बाद इसमें ग्लू की मदद से कुंदन स्टोन लगाने हैं। आप चाहे तो लटकन वाली लडियां (डिजाइनर चूड़ियां) भी लगा सकती हैं वरना छोटे स्टोन से भी इसे तैयार किया जा सकता है।अब इसे सूखने देना है फिर इसे अपनी चूड़ी से मैच करके वियर करना है।इस तरीके से आप कम पैसों में घर पर अपने लिए कंगन तैयार कर सकती हैं।

इस तरह करें मिक्स मैच

Multicolor Silk Thread Bangle Set, For Party Wear at Rs 220/set in Raigad

अगर आप सिंपल वन कलर के कंगन को तैयार कर रही हैं तो इसके साथ (कंगन डिजाइंस) मिना वर्क चूड़ियां पहन सकती हैं।अगर स्टोन वर्क कंगन है तो सिंपल चूड़ियों को वियर कर सकती हैं।गोल्डन कलर की चूड़ियों के साथ भी ये काफी अच्छे लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *