Friday, September 22, 2023
HomeऑटोमोबाइलIndia में लोगों के दिलों पर राज करती है ये कारें,जमकर खरीद...

India में लोगों के दिलों पर राज करती है ये कारें,जमकर खरीद रहे लोग

भारतीय बाजार में आज के समय काफी कारें मौजूद हैं। हम चाहें तो किसी भी बजट में एक कार खरीद सकते हैं। ऐसा पहले संभव नहीं था। साल 2000 के बाद से ही कई कंपनियों ने भारतीय बाजार में एंट्री ली और हर सेगमेंट की कारें बेचने शुरू की। आज भी उनमें से कई कारें भारतीय बाजार पर राज करती हैं। इन्हें कई अपडेट के बाद आज भी बाजार में बेचा जा रहा है। आज हम आपको ऐसी कुछ गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो भारतीय बाजार में राज कर रही हैं।

India में लोगों के दिलों पर राज करती है ये कारें,जमकर खरीद रहे लोग

Read Also: महिंद्रा ने निकाली 5 Door वाली नयी थार,देखिये फीचर्स और कीमत

Toyota innova

टोयोटा ने अपनी 7 सीटर एमपीवी इनोवा को 2005 में लांच किया था यह एक क्लासिक कार थी उस समय से लेकर आज तक इसे भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है अभी इसका तीसरा जनरेशन इनोवा हाईक्रॉस भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है।

India में लोगों के दिलों पर राज करती है ये कारें,जमकर खरीद रहे लोग

Maruti Swift

इसके बाद मारुति सुजुकी की तरफ से आने वाली स्विफ्ट भी लिस्ट में शामिल है। इसे सस्ती मिनी कूपर भी कहा जाता है। इसे लांच हुए तकरीबन 18 साल हो चुके हैं और अभी इसका थर्ड जनरेशन बाजार में बेचा जा रहा है। लेकिन इतने सालों में इसकी बिक्री कम नहीं हो रही है।

Hyundai Verna

भारत की बेहतरीन सेडान में गिनी जाने वाली हुंडई वरना (Hyundai Verna) को सबसे पहले 2006 में लॉन्च किया गया था। अभी इसका चौथा जनरेशन मॉडल भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। इसे होंडा एक्सेंट के विकल्प के तौर पर लांच किया गया था और भारतीय को आज भी काफी पसंद आता है।

Mahindra Scorpio

इस लिस्ट में महिंद्रा स्कार्पियो भी शामिल है। महिंद्रा स्कार्पियो ने कंपनी की रूपरेखा ही बदल दी। इसे 2002 में लांच किया गया था और पिछले साल इसके मॉडल को बिल्कुल ही नए अवतार स्कॉर्पियो एन के नाम से लांच किया गया है। इसके अलावा स्कॉर्पियो क्लासिक को भी भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। 2002 से लेकर आज तक यह सबसे दमदार एसयूवी मानी जाती है।

Mahindra Bolero

इसमें महिंद्रा की बोलेरो का नाम भी है। इसे साल 2000 में लांच किया गया था। उस समय से लेकर आज तक यह ग्रामीण इलाके की बेस्ट एसयूवी है। आज भी भारतीय ग्रामीण इसे खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साल 2021 में बोलेरो को नियो नाम के साथ द्वारा लांच किया गया था। इस लिस्ट में टोयोटा कैम्री (Toyota Camry) भी शामिल है। Toyota Camry को 2002 में लांच किया गया था। तब इसकी कीमत 17.95 लाख रुपए थी। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹45 लाख हो चुकी है। इसमें आपको हाइब्रिड इंजन मिलता है। वही लिस्ट की एकलौती लग्जरियस कार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments