Tuesday, November 28, 2023
Homeआज की खबरViral Jugad: महिला होती है कलाकार इस महिला की कलाकारी देख हैरान...

Viral Jugad: महिला होती है कलाकार इस महिला की कलाकारी देख हैरान हो जाओगे आप।

इस वायरल वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इंडिया में बहुत से काम जुगाड़ से चलते हैं। कम पढ़े लिखे लोग भी दिमाग लगाकर मुश्किल लगने वाले काम को बेहद आसान बना दते हैं। ये जुगाड़ भी ऐसा ही है जिसे देखने के बाद आपने मन में यही ख्याल आएगा कि ऐसा आइडिया हमें क्यों नहीं आया।

यह भी पढ़े : shah rukh khan deepika padukone 2023 , की मूवी jawan ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया ,पढ़े पूरी खबर

महिला होती है कलाकार इस महिला की कलाकारी देख हैरान हो जाओगे आप।

Women Fix Broken Tap: जुगाड़ के मामले में इंडिया नंबर है। यहां लोग कम सुविधा में अपना काम चलाने के लिए ऐसा दिमाग दौड़ाते हैं, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन इसके तमाम उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसे देखने के बाद आपके मन में भी यही सवाल उठेगा कि क्या गजब दिमाग लगाया है। क्योंकि भैया… टैप अगर टूट जाए तो उसकी जगह पर नया नल लगाने के अलावा दूसरा कोई आइडिया दिमाग में नहीं आता। लेकिन, इस क्लिप को देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती जल जाएगी।

टोटी नहीं तो टूथपेस्ट का डब्बा सही…

ट्विटर पर ये वीडियो विश्वेश्वर भट्ट (@VishweshwarBhat) नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- एक दम सच, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। 6 जुलाई को शेयर किए गए इस 9 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर आती है। लेकिन, दीवर में लगी टोटी तो पहले से टूटी हुई है। ऐसे में उसके लिए पानी भरने का सवाल ही नहीं उठता। पर अलगे ही पल जो देखने को मिला है, वो किसी जरूरतमंद के दिमाग की ही उपज हो सकती है। महिला दीवर में लगे स्टील पाइप में टूथपेस्ट का खाली डब्बा फिट कर देती है। फिर उसका ढक्कन खोलती है और बाल्टी लगाकर आराम से बाल्टी भर लेती है।

वायरल वीडियो।

महिला होती है कलाकार इस महिला की कलाकारी देख हैरान हो जाओगे आप।

वायरल क्लिप को खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- क्या इसे रिवर्स इंजीनियरिंग कहा जा सकता है? दूसरे ने कमेंट किया- ये है रियल बचत। खैर, कोई कुछ भी कहे लेकिन ये आइडिया मस्त है। नल टूटने के बाद उसे टेंटरेरी तरीके से फिक्स करने का इससे अच्छा तरीका दूसा नहीं हो सकता है। आपका इस बारे में क्या ख्याल है। कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

यह भी पढ़े : India vs Bangladesh 2023 : बांग्लादेश ने फाइनल से पहले टीम इंडिया का मनोबल तोड़ा,पूल खुल सकती है,पढ़े पूरी ख़बर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments