September 8, 2024

Mangalsutra Design: डेली वियर के लिए देखिए लाइट वेट गोल्ड मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन

Mangalsutra Design

Mangalsutra Design

Mangalsutra Design: डेली वियर के लिए देखिए लाइट वेट गोल्ड मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन,मंगलसूत्र का चलन महाराष्ट्र और उसके आस-पास के क्षेत्र में अधिक किया जाता है। लेकिन इसकी सुंदरता को देखते हुए इसे अब देश के हर कोने में पसंद किया जा रहा है। आगे की ओर पेंडेंट और काले मोतियों के प्रयोग से बने हुए इस मंगलसूत्र को आप रोजाना अपने गले में आसनी से सजा सकती हैं।

Mangalsutra Design: डेली वियर के लिए देखिए लाइट वेट गोल्ड मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन

Circular Latkan Gold Mangalsutra

इस मंगलसूत्र को पहली नजर में देखो तो ऐसा लगता है कि जैसे इसमें चैन को ही पेंडनेट बना दिया गया हो। लेकिन इसका पेंडेंट गोल आकार में अलग से बनाया गया है जिसमें नीचे की तरफ सुनहरी चैन के संग काले मोतियों का भी प्रयोग हुआ है।

Peacock Gold Mangalsutra

मयूर आकार के इस पेंडेंट वाले मंगलसूत्र को पहनने के बाद हर कोई आपके मंगलसूत्र के डिज़ाइन की तारीफ करने वाला है। रोजाना पहनने के लिए एक ऐसा स्टाइलिश मंगलसूत्र आपके पास होगा तो आप हर दिन बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

Short Daily Wear Gold Mangalsutra

अगर आप डेली वियर में एक शॉर्ट मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो ये भी एक बहर डिज़ाइन है। इस मंगलसूत्र की चैन में ही नहीं बल्कि इसके पेंडेंट में भी काले मोतियों का इस्तेमाल हुआ है। पेंडेंट के डिज़ाइन में भी काले रंग के प्रयोग ने इस पेंडेंट की सुंदरता बढ़ा दी है।

Leaf Shape Gold Mangalsutra

पत्ती शेप के इस गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र को आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं और पार्टी वियर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस एक पेंडेंट में आपको मीनाकारी भी दिखाई देगी और सोने पर की हुई कारीगरी भी देखने को मिलेगी।

 Jaal Design Gold Mangalsutra

इस खूबसूरत मंगलसूत्र का पेंडेंट जाल डिज़ाइन में बना हुआ है। मंगलसूत्र के पेंडेंट को दो भागों में बांटा गया है। एक तरफ आपको सोने पर सुंदर डिज़ाइन उकेरा दिखाई देगा

Jhumka Earring Design: कानों के पहनने के लिए झुमकों का शानदार डिजाइन,देखे ये कलेक्शन

वहीं दूसरी और काले रंग के संग जाल डिज़ाइन बनाने का प्रयास किया गया है । दोनों भागों के संग एक सिंगल चैन को जोड़कर बीच में काले और सुनहरे मोती का उपयोग किया गया है।

Special Gold Plated Kagan Design: आजकल महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है गोल्ड प्लेटेड जुलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *