July 7, 2024

Maruti Alto K10 CNG बदलते भारत की बदलती तस्वीर मारुति के साथ Alto k10 CNG

भारत में सबसे सस्ती CNG कार, मारुति सुजुकी अल्टो के 10 की CNG वेरिएंट्स बाजार में बहुत चल रही हैं, जिसके लिए मारुति कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दिया है और इसे आप लोन पर भी ले सकते हैं। हर महीने एक बड़ी संख्या में लोग इसे फाइनेंस करते हैं। इस प्रकार, आज हम अल्टो के 10 CNG की LXI S-CNG और VXI S-CNG वेरिएंट्स के लोन, डाउन पेमेंट, मासिक किश्त और ब्याज के सभी विवरण आपको बताते हैं।

मारुति अल्टो के 10 CNG कार EMI योजना:

भारत में हर तीसरी कार CNG कार है, ऑटो सेक्टर में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, देश की सबसे सस्ती CNG कार मारुति सुजुकी अल्टो के 10 की CNG वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत केवल 5.74 लाख रुपये से शुरू होती है और इसकी माइलेज 33.85 km/kg तक है। जो लोग सस्ती कीमत और बेहतरीन माइलेज के साथ परिवारीक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए अल्टो के 10 CNG एक अच्छा विकल्प है, यह कार बाजार में सबसे कम ब्याज दरों पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़िए: पानी में डूबने के बाद भी झन्नाटेदार स्पीड देगा Realme Narzo N63 फोन, जाने इसके फीचर्स के साथ कीमत के बारे में..

मारुति अल्टो के 10 CNG कार की कीमत, फीचर्स:

मारुति सुजुकी अल्टो के 10 CNG की LXI S-CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये है और VXI S-CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.96 लाख रुपये है। अल्टो के 10 CNG में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है और फैक्टरी फिटेड CNG किट भी है, जो कम्बाइंड पावर 55.92 bhp पैदा करता है। यह मानक ट्रांसमिशन वाली किफायती CNG कार में टचस्क्रीन, एसी, पावर विंडोज, ABS और एयरबैग्स जैसी कई और फीचर्स हैं। अब हम आपको अल्टो के 10 CNG के दोनों वेरिएंट्स के वित्तीय विवरण भी बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *