October 18, 2024

weather update news : इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा,IMD ने किया अलर्ट जारी

इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा

इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा

weather update news:इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा मौसम विभाग ने यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।विभाग ने बताया कि सुबह और शाम कुछ राज्यों में कोहरा भी छाया रह सकता है।इससे पहले, 16 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,असम,अरुणाचल प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

weather update news : इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा,IMD ने किया अलर्ट जारी

बारिश के चलते अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,17 से 22 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और 19 से 22 फरवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश) के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।

हिसार में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली,पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश और विदर्भ में पड़े ओले

IMD के मुताबिक,मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई।पंजाब,यूपी,पूर्वी मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल और सिक्किम,बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।

यह भी पढ़े नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुश खबरी कल से शुरू हो रही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती,जल्दी से करें आवेदन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक,दिल्ली में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा।हालांकि,बाद में आसमान साफ रहेगा।आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में हुई बारिश

weather update news : इन राज्यों में भारी बारिश,के साथ बर्फबारी और कोहरा,IMD ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक,16 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ,छत्तीसगढ़,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा,असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल,अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड,मणिपुर,मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *