अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड संग समुद्र में रोमांटिक फोटोस में आई नजर,जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने दी बधाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फ्लोप एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने मालदीव की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें अंशुला और रोहन समुद्र के बीचो-बीच रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा- 366। जिसका मतलब ये है कि कपल के रिलेशनशिप को एक साल पूरा हो गया।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड संग समुद्र में रोमांटिक फोटोस में आई नजर,जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने दी बधाई


जान्हवी और खुशी कपूर ने दी बधाई
फोटोज सामने आने के बाद ही सेलेब्स ने अंशुला को बधाइयां दे रहे हैं। सौतेली बहन जान्हवी कपूर ने फोटो पर हार्ट रिएक्ट किया है। वहीं अनील कपूर की बेटी रिया ने कमेंट सेक्शन में क्यूटीज लिखा है। चाची महीप कपूर ने भी कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया है। इसके अलावा खुशी कपूर, आथिया शेट्टी और सिद्धांत कपूर समेत कई एक्टर्स ने पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड संग समुद्र में रोमांटिक फोटोस में आई नजर,जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने दी बधाई

यूजर्स ने फोटो पर जमकर किया रिएक्ट
सेलेब्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कपल को बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा- ‘1 साल पूरे होने की बहुत-बहुत बधाई, ऐसे कई और साल आने बाकी हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘दोनों को देखकर लग रहा है जैसे जोड़ियां स्वर्ग में बनाई जाती हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘आपकी ये फोटो बहुत प्यारी है।

कपल के रिलेशनशिप की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब अंशुला ने सोशल मीडिया पर उनके साथ इंस्टाग्राम पर बूमरैंग शेयर किया था। इसके अलावा पिछले साल अंशुला अपने बर्थडे पर रोहन के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गई थीं। हालांकि, इसके पहले कपल ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। हालांकि, पिछले एक साल से अंशुला अक्सर रोहन के साथ फोटोज शेयर करती आई हैं।

बोनी और मोना शौरी की बेटी हैं अंशुला
बता दें कि अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। साल 2012 में कैंसर की वजह उनका निधन हो गया था। भले ही जान्हवी और खुशी अंशुला की सौतेली बहने हैं, इसके बावजूद दोनों में बेहद प्यार है।