July 27, 2024

बकरी पालन व्यवसाय: सरकार द्वारा 36% अनुदान के साथ बकरी पालन का व्यवसाय कर लाखों-करोड़ों का मालिक बनेंगे पशु पालक

Goat Farming Business Idea: बकरी पालन व्यवसाय के लिए सरकार देगी 36% अनुदान राशि बकरी पालन कर रातों-रात बने लाखों-करोड़ो के मालिक, जाने । आज के समय में बकरी पालन एक लाभदायक व्यापार हो सकता है। भारत में आमतौर पर कृषि के साथ एक सहायक व्यापार के रूप में पशुपालन का व्यापार किया जाता है। पशुपालन के व्यापार में गाय, भैंस, मत्स्य, बकरी, मधुमक्खी या पोल्ट्री फार्म आता है। आमतौर पर यह किसानों के द्वारा किया जाता है।

सरकार द्वारा 36% अनुदान के साथ बकरी पालन का व्यवसाय कर लाखों-करोड़ों का मालिक बनेंगे पशु पालक

लेकिन बकरी पालन का व्यवसाय धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान समय में सरकार बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए 25% से 36% तक का अनुदान राशि भी दे रही है। यह एक लघु व्यापार की कैटेगरी में आता है। आप आसानी से छोटे इलाके में बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बकरी दूध, मांस, खाल और बाल के लिए पाली जाती है। इस व्यापार को आप किस तरह आसानी से शुरू कर सकते हैं और कितना पैसा कमा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।

बकरी पालन करने से पहले आपको यह समझना होगा कि बकरी को किस तरह के खान-पान और पर्यावरण में रखा जाता है। इसके अलावा बकरी को रखने की सही तरीका और बकरी पालन के कुछ मूल सिद्धांतों के बारे में भी मालूम होना चाहिए।

Goat Farming Business

बकरी पालन के व्यवसाय को समझने से पहले जानिए कि देश में हमेशा से बंजर और छोटे सीमांत किसान बकरी पालन का काम करते थे। बड़े-बड़े किसानों के यहां गाय और भैंस पाले जाते हैं लेकिन छोटे सीमांत किसानों के यहां बकरी पाल जाता है। इसका मुख्य कारण है कि बकरी का पेट भरना आसान है। इसके अलावा बकरी पहाड़ और रेगिस्तान जैसे दुर्गम इलाकों में जाकर भी चर सकती है। इसी वजह से ज्यादातर पहाड़ी और उत्तर भारत के रेगिस्तानी इलाके में रहने वाले बंजारों ने बकरी पालन का व्यवसाय किया है।

Goat Farming Business Idea: बकरी पालन व्यवसाय के लिए सरकार देगी 36% अनुदान राशि बकरी पालन कर रातों-रात बने लाखों-करोड़ो के मालिक, जाने 

वर्तमान समय में जमाना बदल चुका है। लोग समझ पा रहे हैं कि बकरी पालन का काम छोटे पूंजी में शुरू करके उसे तुरंत बाद बनाया जा सकता है। मुख्य रूप से बकरी को दूध और मांस के लिए पाला जाता है। आज पूरे देश भर में करोड़ों लोगों का रोजगार बकरी पालन से चल रहा है। देश के किसी भी जलवायु में बकरी जैसा छोटा पशु आसानी से पेट जीवन यापन कर सकता है।

Goat Farming Business Idea 2024: क्यों करना चाहिए

बीते दो-तीन दशकों से देश में बकरी पालन व्यवसाय काफी तेजी से बड़ा है। अच्छे खासे उद्योगपतियों ने भी अपने लोगों को बकरी पालन सिखाकर इस व्यवसाय को बढ़ाया है। अगर आप देखे तो बीते कुछ सालों से विकासशील देशों में भी बकरी की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बकरी के दूध और मांस के लिए उनकी हत्या का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बकरी पालन का व्यवसाय किन-किन क्षेत्रों में आपको लाभ दे सकता है इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  1. इस व्यवसाय को इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह कम पूंजी में आसानी से शुरू हो सकता है।
  2. कोई भी गरीब और छोटे घर का व्यक्ति इसे शुरू कर सकता है क्योंकि बकरी को पालना ज्यादा कठिन नहीं होता है।
  3. बकरी हर तरह की जलवायु में आसानी से रह सकती है और हर तरह के खाने पर जिंदा रह सकती है।
  4. धीरे-धीरे बकरी का दूध और बकरी का मांस प्रचलित हो रहा है जिस वजह से बकरी की कीमत तेजी से बढ़ रही है।
  5. इस वजह से अगर आप सामाजिक और आर्थिक रूप से सफल Business करना चाहते हैं तो बकरी पालन एक अच्छा सुझाव हो सकता है।

Goat Farming Business Idea 2024: कैसे करें

बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको बकरियों की अलग-अलग नल और सबसे बेहतरीन नस्ल की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्य रूप से आप Goat Farming Business किस चीज के लिए करना चाहते हैं यह भी समझना जरूरी है। बकरी का मांस हर धर्म के अनुयाई के द्वारा उपयोग में लाया जाता है।

Goat Farming Business Idea 2024: बकरी के दूध के फायदा 

इसलिए मांस हेतु बकरी आसानी से बिकती है। बकरी के दूध और इस दूध से बने उत्पाद की मात्रा तेजी से बढ़ रही है लेकिन वर्तमान समय में भी इसके ग्राहक काफी कम है। इसके अलावा बकरी के खाल का व्यापार भी होता है, लेकिन इसके ग्राहक भी बहुत कम है। इस वजह से आपको पहले सुनिश्चित करना होगा कि किस चीज के लिए आप बकरी का व्यापार करना चाहते हैं ताकि उस क्षेत्र के सबसे अच्छे नस्ल को आप पाल सके।

Goat Farming Business Idea 2024

बकरी आसानी से देश के किसी भी जलवायु स्थिति के साथ समानांजा से बैठ सकती है। इस वजह से बकरी पालन का व्यवसाय लगभग देश के सभी क्षेत्र में देखने को मिलता है। तो आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही नल का चयन करने के बाद देश के किसी भी इलाके में अपना बकरी पालन का व्यवसाय निश्चित स्थान पर शुरू कर सकते हैं।आप जिस स्थान पर बकरियों को पालना चाहते हैं उसे स्थान को थोड़ा खुले में रखिए। बकरियों को घेर कर एक इलाके में रखिए ताकि बकरियां घूम सके लेकिन इधर-उधर भाग कर ना जा सके।

Goat Farming Business Idea 2024: घास की व्यवस्था 

जिस इलाके में आप बकरियों को खुला रखेंगे वहां चढ़ने के लिए पर्याप्त घास की व्यवस्था करें। बकरियों को पालने के लिए आपको अलग से किसी पदार्थ को खरीदने की आवश्यकता नहीं है वह घास और हर तरह की साधारण पत्तियों को खाकर रह सकती हैं। आप घास और बेरी, जरबेरी, छोंकरा, करील, बबूल, हींस जैसे झाड़ियों को भी इनके पालन इलाके में लगा सकते है, जिससे उनका भोजन होगा।

Goat Farming Business Idea 2024: विशेषता 

बकरियों की एक और बड़ी विशेषता होती है कि वह कम समय में दोबारा प्रजनन के लिए तैयार हो जाती है। किसी भी प्रकार के पशुपालन Business में जननचक्र पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आपको प्रजनन चक्र की नियमितता को नियंत्रित रखना चाहिए। बकरी पालन में सबसे फायदेमंद प्रजनन चक्र 95 बकरी पर 5 बकरा होता है। बकरी डेढ़ वर्ष की आयु से मेमन पैदा करने योग्य हो जाती है। किसी भी उपयोग के लिए आप बकरी का इस्तेमाल डेढ़ वर्ष से 2 वर्ष के बाद कर सकते हैं।

Goat Farming Business Idea: बकरी पालन व्यवसाय के लिए सरकार देगी 33% अनुदान राशि बकरी पालन कर रातों-रात बने लाखों-करोड़ो के मालिक, जाने 

प्रजनन के लिए बकरी का सबसे उत्तम समय मई से जुलाई महीने का होता है। इसके बाद अक्टूबर से नवंबर महीने के लिए वह मेमने को जन्म देती है। इस महीने को डेढ़ वर्ष से 2 वर्ष तक पालने के बाद इसका प्रजनन करवा सकते हैं और इस बकरी को बेच सकते हैं। एक बकरी दो से तीन बार मेमने को जन्म दे सकती है। एक बार में यह 2 से 3 मेमनों को जन्म देती है।

Goat Farming Business Idea 2024: में लागत

बकरी पालन के लिए आपको किस नस्ल की बकरी चाहिए इस पर उसकी लागत निर्भर करता है। आमतौर पर 5000 से आप बकरी को खरीद सकते हैं। इसके बाद इसकी कीमत नल अनुसार बहुत ऊपर तक जाती है। आपको दो बकरियों से बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहिए। उसके प्रजनन चक्र को बढ़ाने के लिए बाजार में दवाई और इंजेक्शन की सुविधा मौजूद है। लेकिन बकरे से प्रजनन करना सबसे उत्तम माना जाता है। आप एक बकरे से 15 से 20 बकरियों का प्रजनन करवा सकते हैं।

वर्तमान समय में बकरी को खरीद कर लगभग एक वर्ग मीटर की एरिया में कुछ आवश्यक घास और झाड़ियां के साथ पालने की प्रक्रिया में सरकार भी मदद कर रही है। इस तरह बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार पूरी लागत का 25% से 30% तक का अनुदान दे रही है। विभिन्न राज्य सरकार की तरफ से पशुपालन अनुदान राशि योजना चलाया जा रहा है जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Goat Farming Business Idea 2024: से होने वाला लाभ

बकरी पालन से वर्तमान समय में बहुत अधिक लाभ हो रहा है। बकरी के मांस और दूध उत्पादन के मार्केट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यह मार्केट और तेजी से बढ़ सकता है। इस वजह से भविष्य की दृष्टि से पशुपालन एक सफल व्यवसाय हो सकता है।

यह भी पढ़े : 2024 Sugarcane Farming: गन्ने की खेती में हो रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई,कृषि वैज्ञानिक ने दी सलाह

Goat Farming Business Idea 2024: कमाई 

एक छोटा बकरी पालन व्यवसाय से आप आसानी से 50000 से ₹100000 तक कमा सकते हैं। मुख्य रूप से यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र से किस चीज के लिए बकरी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। अतः आपको अपने इलाके में बकरी की कीमत और इसके ऊपर होने वाले खर्च का पूर्ण आकलन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *