July 27, 2024

BBQ Nation News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी और पेशे से वकील राजीव शुक्ला के खाने में निकला चूहा 75 घण्टे रहा हॉस्पिटल

BBQ Nation News: मुंबई में BBQ Nation के शाकाहारी खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश के वकील राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रयागराज निवासी राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 8 जनवरी को वर्ली स्थित बार्बिक्यू नेशन से वेज मील बॉक्स का ऑर्डर दिया था।

BBQ Nation News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी और पेशे से वकील राजीव शुक्ला के खाने में निकला चूहा 75 घण्टे रहा हॉस्पिटल

Also Read :- Chhattisgarh News: यहाँ है चाइल्ड डेवलोपमेन्ट डिपार्ट, प्रदेश में खोला गया बच्चो के लिए नया हॉस्पिटल हॉस्पिटल अब नहीं होंगी असुविधा

खाने के दौरान राजीव को दाल मखनी में मरा हुआ चूहा मिला।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी और पेशे से वकील रीजव शुक्ला ने मुंबई के BBQ नेशन पर गंभीर आरोप लगाया है। वकील राजीव शुक्ला ने X पर पोस्ट कर बताया है कि उन्होंने 8 जनवरी को मुंबई के वर्ली स्थिति बार्बिक्यू नेशन वेज मील बॉक्स का ऑर्डर किया था खाने के दौरान दाल मखनी में मरा हुआ चूहा मिला। इसी वजह से मुझे करीब 75 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। 

मुंबई पुलिस ने अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की है। वहीं इस घटना को लेकर बार्बिक्यू नेशन ने बयान जारी किया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में राजीव शुक्ला के दावे को खारिज किया गया है। 

BBQ Nation News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी और पेशे से वकील राजीव शुक्ला के खाने में निकला चूहा 75 घण्टे रहा हॉस्पिटल

पुलिस ने नहीं की FIR 

उन्होंने दावा किया कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन रेस्‍टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहा। उन्होंने अपनी वेदना को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य को टैग किया है। 

उनके सीरियल पोस्ट में लिखा है मैं राजीव शुक्ला शुद्ध शाकाहारी जो कि प्रयागराज से था, मुंबई गया, 8 जनवरी 24 की रात को रेस्‍टोरेंट, वर्ली आउटलेट से शाकाहारी भोजन का डिब्बा ऑर्डर किया, इसमें एक मरा हुआ चूहा था। मैं 75 से अधिक घंटों तक अस्पताल में भर्ती रहा। अभी तक नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

Also Read :- IRCTC: ट्रैन में पानी की बोतल पर 5 रूपए ज्यादा लेते दिखा पेट्री स्टाफ,रेलवे ने कही ये बात जानिए

 BBQ ने दिया बयान

इस घटना में BBQ ने दिया बयान में राजीव शुक्ला के दावे को खारिज किया है।  बीबीक्यू ने कहा कि अभी तक जांच के दौरान कोई खामी नहीं पाई गई है। बार्बिक्यू नेशन ने कहा, हमें राजीव शुक्ला नामक व्यक्ति से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 8 जनवरी को उन्होंने हमारे एक आउटलेट से जो खाना ऑर्डर किया था, उसमें पेस्ट्स पाए गए थे।

हमने अपनी आंतरिक जांच की है और ऐसी कोई त्रुटि हमें नहीं मिली है। इसके अलावा, हमने संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण भी कराया है और हमें ऐसा कोई मामला नहीं मिला, जैसा कि आरोप लगाया गया है। हम हर तरह के निरीक्षण के लिए तैयार है और संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *