September 8, 2024

Chandrayaan 3 Launch Live – घर बैठे यहाँ देखें Moon Mission Live का वीडियो

Chandrayaan 3 Launch Live – घर बैठे यहाँ देखें Moon Mission Live का वीडियो

2 बजकर 35 मिनट पर होगा लॉन्च 

आज वो दिन है जिसका भारत देश के हर नागरिक को बेसब्री से इंतजार था। जी हाँ आज चंद्रयान 3 को लॉन्च किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण आप यहाँ देख सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले समझते हैं मिशन के बारे में। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा जाएगा। 

14 दिन चाँद पर एक्सपेरिमेंट | Chandrayaan 3 Launch Live 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत के स्पेस सेक्टर में 14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। हमारा तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं!

यहाँ भी देखें लाइव | Chandrayaan 3 Launch Live 

ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। अब रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है।

यह भी पढ़े : POTATO TIKKI : खाने में बनाए कुछ स्पेशल पौष्टिक पालक आलू की टिक्की,जानें आसान रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *