July 27, 2024

लंबे समय तक गेंहू स्टोर करने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स, जड़ से खत्म हो जायेंगे घुन और कीड़े

लंबे समय तक गेंहू स्टोर करने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स, जड़ से खत्म हो जायेंगे घुन और कीड़े,आज के समय बाजार में कई चीजों में मिलावट की जाती है। साथ ही आटे में भी मिलावट की जाती है जिससे हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है और हम इन इस आटे का सेवन करके कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग आज के समय गेहूं को स्टोर करके इन्हें पिसवाकर ही इस आटे का सेवन करना पसंद करते हैं जिससे उनकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और वह आटा उनकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

लेकिन कई बार हम लंबे समय तक गेहूं को स्टोर नहीं कर पाते हैं। हमें इसे स्टोर करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप भी लंबे समय तक अपने गेहूं को स्टोर कर सकते हैं और इन्हें घुन और कीड़ें लगने से बचा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं किन चीजों की मदद से आप अपने गेहूं में खून और कीड़े लगने से इनका कर सकते हैं बचाव।

लंबे समय तक गेंहू स्टोर करने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स, जड़ से खत्म हो जायेंगे घुन और कीड़े

नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल

नीम की पत्तियां कीटनाशक के रूप में काम करती है। नीम की पत्तियां काफी अच्छा विकल्प होगी। गेहूं को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इसमें नीम की पत्तियां डाल दे। ऐसा करने से इसमें घुन और कीड़े नहीं लगते हैं। नीम की पत्तियां से करने लगते हैं। यदि आप गेहूं के डब्बे में हर तीन से पांच हफ्ते के बीच में नीम की पत्तियां बदल कर डाले तो इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट्स देखने को मिलेगा।

लहसुन का करें इस्तेमाल

लहसुन की गंध काफी तेज होती है। लहसुन की गंध कीड़ों को बिलकुल बह पसंद नहीं होती जिससे वह गेहूं से दूर रहेंगे इससे गेहूं को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। यदि आप गेहूं के डिब्बे में लहसुन को डाल दें तो इससे घुन और कीड़े लहसुन के आस-पास भी नहीं भटकेंगे और आप गेहूं को लंबे समय तक स्टोर कर पाएंगे।

माचिस का करें इस्तेमाल

माचिस का उपाय आपको थोड़ा अनोखा लगेगा, लेकिन गेहूं को कीड़े और घुन से बचाने के लिए यह काम काफी अच्छा होगा। माचिस की तीली में सल्फर होता है और कीड़ों को यह रासायनिक तत्व पसंद नहीं होता जिससे वह अनाज से दूर रहेंगे और आपके गेहूं में कभी भी घुन और कीड़े लगने की समस्या नहीं होगी और आप गेहूं को लंबे समय तक स्टोर भी कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *