July 27, 2024

IPL Auction 2023 Live Updates: CSK ने 16.25 करोड़ में खरीदे ये खिलाडी सैम करन, हैरी ब्रूक और ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर धनवर्षा

IPL Auction 2023 Live Updates

IPL Auction 2023 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस ऑक्शन कुल 404 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। हालांकि सभी टीमों को मिलाकर सिर्फ 87 स्लॉट ही खाली है। इस ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे अधिक 42.25 करोड़ के साथ उतरी है। वहीं पंजाब किंग्स के पर्स में 32.20 करोड़ है। इसके अलावा ऑक्शन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम कुरन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जबकि भारतीयों में मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है।

IPL Auction 2023 Live Updates: CSK ने 16.25 करोड़ में खरीदे ये खिलाडी सैम करन, हैरी ब्रूक और ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर धनवर्षा

निकोस पूरन पर 10 करोड़ के पार गई बोली

निकोलस पूरन को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि 7 करोड़ के बाद राजस्थान की टीम पीछे हट गई। इसके बाद लखनऊ की एंट्री हुई जिसके बाद बोली 14 करोड़ के पार पहुंच गई है।

लिटन दास

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास अनसोल्ड रहे। लिटन ने खुद को 50 लाख के बेस प्राइज में रजिस्टर किया था।

Ben Stokes CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के हुए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी ने बोली शुरू की। 7 करोड़ पर लखनऊ की एंट्री हुई। इसके बाद लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद में टक्कर हुई। लेकिन अंत में चेन्नई ने 16.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। अब वह धोनी की कप्तानी में खेलेंगे।

read Also: ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़न के बाद रणजी ट्रॉफी में लगाया तूफानी शतक,सिर्फ चौके छक्के से बनाए 84 रन

IPL Auction 2023 Live Updates: CSK ने 16.25 करोड़ में खरीदे ये खिलाडी सैम करन, हैरी ब्रूक और ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर धनवर्षा

मुंबई ने ग्रीन ने खरीदा

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वह सैम करन के बाद आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने के लिए अपनी तिजोड़ी खोल दी। कीरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद मुंबई को ऐसे खिलाड़ी कि जरूरत थी, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सके।

कैमरुन ग्रीन पर बिडिंग शुरू

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर बिडिंग शुरू हो चुकी है। ग्रीन के लिए मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर चल रही है।

IPL Auction 2023 Live Updates: CSK ने 16.25 करोड़ में खरीदे ये खिलाडी सैम करन, हैरी ब्रूक और ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर धनवर्षा

जेसन होल्डर को राजस्थान ने खरीदा

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5.75 करोड़ में खरीदा। होल्डर के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने की टीम ने भी बोली लगाई थी।

जेसन होल्डर नीलामी शुरू

वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर बोली शुरू हो चुकी है। इस खिलाड़ी पर चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग जारी है।

सिकंदर रजा को पंजाब ने खरीदा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स की टीम ने 50 लाख के बेस प्राइज पर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *