July 27, 2024

किसानों की हुई बल्ले बल्ले, बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

किसानों की हुई बल्ले बल्ले, बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश,बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जो नुकसान हुआ, उसकी चिंता सरकार कर रही है। आईए, जानें सरकार ने स्थानीय प्रशासन को क्या निर्देश दिए हैं।

बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि

मध्य प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। बारिश और ओलावृष्टि से फसल के साथ-साथ जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक की और मध्य प्रदेश के जिन हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है वहां की चर्चा हुई। आइये, जानें इस पर उन्होंने क्या निर्णय लिया है।

किसानों के लिए खुशखबरी, बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

यह भी पढ़े- Lakhpati Behna Yojana 2024: अब सभी महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 10 हजार और साल में 1 लाख 20 हजार रुपये

कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि, आंधी-तूफान के साथ जो बारिश हुई, उससे फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक की और यह निर्णय लिया कि जिला कलेक्टर फसलों का सर्वे करवायें और इस विषय को गंभीरता से लें। जिससे कोई भी किसान लाभ से छूटने न पाए। आईए, जानें इससे किसानों को क्या फायदा होने वाला है।

इन किसानों को मिलेगी राहत

राज्य सरकार द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार प्रदेश के जिलेवार स्थानीय प्रशासन किसानों के फसलों का जो नुकसान हुआ है। उसका सर्वे करेगी और जिनके फसलों और मवेशियों का ज्यादा नुकसान हुआ है तो उस हिसाब से उन्हें उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यानी कि एक तरह से उन्हें मुआवजा सरकार देगी। इस तरह जिन किसानों का बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी तरह से उनकी मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *