July 27, 2024

क्या लक्षद्वीप में शराब पीने की अनुमति है? जवाब देख दिल हो जाएगा खुश

क्या लक्षद्वीप में शराब पीने की अनुमति है?

क्या लक्षद्वीप में शराब पीने की अनुमति है?

खूबसूरत में बेमिशाल लक्षद्वीप समूह को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है, खासकर पीएम मोदी के दौरा करने के बाद से ये जगह सबसे ज्यादा लाइमलाइट में है। और जब से ये लोगों की नजरों में आई है, तब से यहां हर कोई एक बार लक्षद्वीप तो देखना ही चाहता है। लेकिन इस जगह को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आए हैं, जैसे यहां जाने के लिए कहीं पासपोर्ट की तो जरूरत नहीं या फिर क्या लोग शराब पी सकते हैं या नहीं, ऐसे सवाल पर्यटक सबसे ज्यादा पूछ रहे हैं।

क्या लक्षद्वीप में शराब पीने की अनुमति है? जवाब देख दिल हो जाएगा खुश

क्या लक्षद्वीप में शराब पी सकते हैं?

नियमों के मुताबिक, लक्षद्वीप में कुछ प्रतिबंधों के अधीन यहां शराब की बिक्री होती है और आप नियम के अनुसार सेवन भी कर सकते हैं। बता दें, यहां शराब केवल कुछ ही क्षेत्रों में उपलब्ध है, जिसके लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेनी पड़ेगी। इसे केवल केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी कावारत्ती और बंगाराम द्वीप समूह में ही बेचा जाता है। हालांकि, यह स्थानीय लोगों के लिए निषिद्ध है क्योंकि बिक्री केवल लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के तहत पर्यटकों और सरकारी अधिकारियों तक ही सीमित है।

क्या लक्षद्वीप में शराब पीने की अनुमति है? जवाब देख दिल हो जाएगा खुश

लक्षद्वीप में शराब के सेवन पर प्रतिबंध?

हालांकि लक्षद्वीप में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं है, लेकिन सेवन करने पर कुछ प्रतिबंध हैं। लक्षद्वीप में शराब पीने की कानूनी उम्र 21 वर्ष है।

Read Also: LPG Gas पर मिलेगी 200 रूपए सब्सिडी,यहाँ से करें चेक

इससे कम उम्र के व्यक्तियों के लिए शराब का सेवन करना गैरकानूनी है। इसके अलावा शराब का पब्लिक में सेवन करना बैन है और इस नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर कानूनी चीजों से गुजरना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *