July 2, 2024

Laal dhan ki kheti:किसानों को धनवान बना देंगी लाल धान की खेती होंगी बंपर कमाई,जानें पुरी जानकारी

Laal dhan ki kheti:किसानों को धनवान बना देंगी लाल धान की खेती होंगी बंपर कमाई

Laal dhan ki kheti:किसानों को धनवान बना देंगी लाल धान की खेती होंगी बंपर कमाई

Laal dhan ki kheti:किसानों को धनवान बना देंगी लाल धान की खेती होंगी बंपर कमाई,जानें पुरी जानकारी आजकल मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी धान की रोपाई शुरू हो जाती है और पहाड़ों में दो तरह के धान की खेती सबसे ज्यादा की जाती है.पहला ऊप (Uprau) और दूसरा तलौ धान,लेकिन एक ऐसा धान भी है जो अब कम जगहों पर ही पहाड़ों में उगाया जाता है.उसका नाम है लाल धान.सफेद धान तो सभी ने देखा होगा,लेकिन लाल धान को शायद ही कम लोगों ने देखा और सुना होगा.लाल धान देखने में भी सभी को आकर्षित करता है.साथ ही लाल धान में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.इतना ही नहीं,ये धान 50 रुपए किलो से लेकर 500 रुपए किलो तक बिकता है.स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस धान का स्वाद लेते हैं.

Laal dhan ki kheti:किसानों को धनवान बना देंगी लाल धान की खेती होंगी बंपर कमाई,जानें पुरी जानकारी

PR-126 Paddy Variety: धान की वो जादुई क‍िस्म ज‍िसने पंजाब के क‍िसानों को  बाढ़ से बचाया - PR 126 Paddy magical variety of rice that saved farmers of  Punjab from floods -

पहाड़ी क्षेत्रों में होता था लाल धान की खेती

लाल धान के बारे में स्थानीय 18 की टीम ने अल्मोड़ा के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक जय प्रकाश आदित्य से खास बातचीत की.उन्होंने बताया कि पहले पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लाल धान की खेती होती थी.लेकिन कुछ योजनाओं के चलते ज्यादा पैदावार वाली किस्मों को बढ़ावा दिया गया और किसानों ने ज्यादा पैदावार वाले धान की किस्मों को अपना लिया.धीरे-धीरे सफेद किस्म यानी सफेद चावल को लोगों ने अपना लिया.इस वजह से लाल धान की पैदावार का क्षेत्र कम होने के कारण धीरे-धीरे लाल धान कम उगाया जाने लगा.

यह भी पढ़े MP June 26 Weather Update:इन जिलों में आंधी और तूफान का आसार,बारिश का अलर्ट जारी

संस्थान कर रहा है लाल धान को बढ़ावा देने का काम

वैज्ञानिक जय प्रकाश आदित्य ने बताया कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान लाल धान को बढ़ावा देने का काम कर रहा है.इसके लिए संस्थान ने दो अलग-अलग तरह की धान की किस्मों को विकसित किया है,जिनमें वीएल-69 और वीएल-159 धान को विकसित कर के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. वीएल-69 धान की पैदावार क्षमता संचित में 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है.इसके अलावा उपर धान में वीएल-159 को विकसित किया गया है,जिससे किसानों को काफी फायदा होगा.

लाल धान होता है कई पोषक तत्वों से भरपूर

Rice production will increase and Paddy clusters will start growing rapidly  by doing 5 works | Rice Farming: तेजी से बढेंगे धान के कल्ले, ज्यादा  पैदावार के लिये धान की फसल में

वैज्ञानिक जय प्रकाश आदित्य ने लोकल18 को बताया कि लाल धान कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है.इस लाल धान में फाइबर,मिनरल्स,प्रोटीन,विटामिन के गुण पाए जाते हैं. सफेद चावल में आपको इतने सारे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं,लेकिन लाल धान आपको कई पोषण संबंधी फायदे देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *