July 26, 2024

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023 का नोटिफिकेशन जारी! जाने पात्रता और जरुरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। राजस्थान बीएड संबल योजना के तहत लाभार्थी को 17880 रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं।

राजस्थान बीएड संबल योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023 का नोटिफिकेशन जारी! जाने पात्रता और जरुरी दस्तावेज
Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
  • पते के प्रमाण की फोटो कॉपी।
  • बैंक पासबुक के प्रति।
  • तलाक प्रमाण पत्र की प्रति।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र फोटोकॉपी।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • शिक्षण योग्यता मार्कशीट या प्रमाण पत्र की प्रति।
  • शुल्क की रसीद।
  • जन आधार कार्ड की प्रति।
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023 का नोटिफिकेशन जारी! जाने पात्रता और जरुरी दस्तावेज

आवेदन शुल्क

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़े AFMS Army Recruitment: आर्मी के मेडिकल विभाग में निकली है 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती! 85 हजार से ज्यादा का है वेतन यहाँ देखे

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023 \ इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता है वो जरूर जान लें (ध्यानपूर्वक पढ़े )

  1. राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिका योजना में आवेदन हेतु पात्र होगी।
  2. जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षों में बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर बी.एड की योग्यता अर्जित कर ली है। वे महिलाएं इस योजना का लाभ पाने हेतु पात्र नहीं होगीं
  3. आवेदन के साथ विधवा प्रशिक्षणार्थी होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (स्व- प्रमाणित प्रति) एवं परित्यक्ता छात्राध्यापिका की स्थिति में सक्षम न्यायालय/ काजी द्वारा जारी तलाकनामें की प्रमाणित प्रति/ डिक्री आवश्यक रूप से संलग्न की जावें।
  4. समझौता आधार पर दिये गये तलाक मान्य नहीं होंगें। सक्षम काजी के द्वारा दिये गये तलाकनामें के साथ सामाज के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित नोटेरी द्वारा प्रमाणित तलाक को प्रमाणित करने के प्रमाण पत्र संलग्न किये जावें ।
  5. दोनों ही प्रकार के प्रकरणों में नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत किया जावें, जिसमें निम्नांकित तथ्यों का उल्लेख करना आवश्यक है-
    (अ) छात्राध्यापिका का नाम, (ब) विधवा/ तलाकशुदा होने की स्थिति में पति का नाम, (स) स्वयं के एवं पति (दोनों) के अलावा पिता का नाम भी साथ में उल्लेख किया जावे (द) विधवा होने की स्थिति, पति के निधन की तिथि (य) परित्यक्ता की स्थिति मे सक्षम न्यायालय / अधिकृत काजी द्वारा जारी / तलाकनामा में डिक्री की तिथि भी अंकित करें (र) दोनों ही स्थिति में पुर्नविवाह नहीं किये जाने का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।
  6. मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का लाभ लेने के लिए महिला अभ्यर्थी राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए।
  7. विधवा या परित्यक्ता महिला राजस्थान के बीएड कॉलेज में नियमित अध्यनरत होनी चाहिए।
  8. महिला अभ्यर्थी की बीएड कॉलेज में उपस्थित न्यूनतम 75% होनी चाहिए।
  9. आवेदक महिला पहले से किसी छात्रवृति में शामिल न हो।

यह भी पढ़े CG POLICE में 6000 कांस्टेबल पदों के लिए निकली भर्ती आज से ही करे आवेदन

इस तरह से कर सकते है ऑनलाइन अप्लाई

  1. सबसे पहले एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाना है।
  2. इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी को लॉगिन कर लेना है।
  3. यदि आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है। तो पहले रजिस्ट्रेशन करके आईडी बनवा ले फिर लॉगिन कर लेना है।
  4. इसके बाद आपको Scholarship (SJE) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन में न्यू एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
  6. इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं पूछी गई सभी जानकारी भर कर सबमिट पर क्लिक करना है।
  7. विद्यार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वैलिडेट करना है।
  8. इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप सेक्शन में व्यू एंड अपडेट प्रोफाइल सेक्शन पर जाना है। और आधार नंबर को वेरीफाई करना है।
  9. इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन में न्यू एप्लीकेशन के लिंक पर वापस आना है।
  10. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  11. आवेदन फॉर्म में मांगे गई सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। शुल्क की रसीद अपलोड करनी है।
  12. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *