July 27, 2024

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठान से पहले क्या बोले पाकिस्तानी

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठान से पहले क्या बोले पाकिस्तानी

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठान से पहले क्या बोले पाकिस्तानी

Ram Mandir : भारत में हो रहे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठान पर पाकिस्तानियो का क्या नजरिया रहा जानिए। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर शोएब चौधरी ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आवाम के बीच पहुंचे। उन्होंने आवाम से भारत में तैयार हुए राम मंदिर के बारे में बात की साथ ही भारत की तरक्की को लेकर भी सवाल-जवाब किया। 

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठान से पहले क्या बोले पाकिस्तानी

इसे भी पढ़े :- Ram Mandir: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मोर और मोरनी का जोड़ा पंहुचा मंदिर लोग बोले ये अद्धभुत दृश्य है !

Ram Mandir : पाकिस्तानी यूट्यूबर ने आवाम से पूछा कि भारत में आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने मंदिर को बनाने के लिए तकनीक का बखूबी इस्तेमाल किया है। इस पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि भारत चाहे जितनी भी बड़ी मंदिर बना ले, लेकिन वो हमारे जितना समझदार नहीं हो सकता है। 

हमारे देश में भारत के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट लोग रहते हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भारत में तैयार हुए मंदिर का पक्ष लेते हुए कहा कि भारत ने सिर्फ मंदिर बनाने में सफलता हासिल नहीं की है, बल्कि उन्होंने इसको बनाने के लिए तकनीक का गजब इस्तेमाल किया है। उन्होंने मंदिर को बनाने के लिए लोहे तक का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि मंदिर को अगले 1000 सालों तक कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठान से पहले क्या बोले पाकिस्तानी

इसे भी पढ़े :- Ram Mandir Photos : प्राण प्रतिष्ठान के लिए दुल्हन जैसी सज रही है उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तस्वीरें देख आप भी हैरान…

इस पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि हमारे देश में सिर्फ मजहबी बातें ज्यादा होती है। हमारा यहां कोई भी नेता इस बात पर ध्यान नहीं देता है, जिसे हम तरक्की कर सके। भारत में आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके लिए ढेरों इंतजाम किए गए हैं।

देश भर से नामचीन लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। इनमे सिनेमा जगत, क्रिकेट जगत समेत बड़े-बड़े बिजनेस मैन पहुंचे हुए है। इनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत, शंकरम हादेवन पहुंचे हुए हैं। जबकि हमारे मुल्क में प्रशासन ऐसा कुछ नहीं कराती है यहाँ के नेता तरक्की पर ध्यान नहीं देते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *