Ramayan: आज से स्टार्ट हो गयी है टीवी के इस चैनल पर रामायण
Ramayan: दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर आज से दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे रामायण सीरियल का प्रसारण फिर से शुरू होगा। सीरियल रामायण हर किसी का फेवरेट रहा है, 90 के दशक के बच्चों का बचपन ही इस सीरियल को देखते हुए बीता है।
Ramayan: आज से स्टार्ट हो गयी है टीवी के इस चैनल पर रामायण
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी, हर धर्म के लोगों ने इस सीरियल को खूब प्यार दिया है, वहीं अब अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर रामायण सीरियल की मांग बढ़ गयी।
इसे भी पढ़े :- Ram Mandir News : योगी को दिया न्योता Jaunpur के चंद्रभूषण यादव ने बनवा रहे अमेरिका में राम मंदिर
डीडी नेशनल चैनल ने इस बीच दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने लाते हुए ट्वीट कर दोबारा रामायण सीरियल शुरू करने की बात लिखी है। रामायण शो के पांच फरवरी से प्रत्येक दिन शाम पांच बजे डीडी नेशनल पर दिखाया जायेगा तथा री-टेलीकास्ट दोपहर बारह बजे दिखाया जायेगा।