July 4, 2024

Sonakshi Zaheer Wedding Photos: शादी के बंधन में बन्धे सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल,देखिए वेडिंग लुक

Sonakshi Zaheer Wedding Photos

Sonakshi Zaheer Wedding Photos

Sonakshi Zaheer Wedding Photos: शादी के बंधन में बन्धे सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल,देखिए वेडिंग लुक,सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई मे रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। एक्ट्रेस के ब्रांदा स्थित अपार्टमेंट में ये शादी सम्पन्न हुई, जहां करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे। पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मम्मी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहे।

Sonakshi Zaheer Wedding Photos: शादी के बंधन में बन्धे सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल,देखिए वेडिंग लुक

सिविल मैरिज की सभी कानूनी फॉर्मैलिटीज को पूरा करने के बाद, अब ये आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। अब इस सेरेमनी के कई वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें कपल दिखाई दे रहा है। एक में तो एक्ट्रेस रोते हुए दिख रही हैं।

सोनाक्षी और जहीर की शादी का वीडियो

जन्नत ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई की शादी हो गई।’ वहीं, एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फूलों की चादर के नीचे सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दी थीं और साकिब सलीम ने उसका एक छोर पकड़ रखा था। इस दौरान सोनाक्षी ने अपनी मां की साड़ी और उनके ही गहने पहने हुए थे जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों खूब हंस भी रहे थे।

जहीर इकबाल ने छुए सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा के पैर

इसके अलावा रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान के और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जहीर इकबाल बाएं हाथ से पेपर पर साइन कर रहे थे। और उसके बाद उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के पैर छुए थे।

सास-ससुर का आशीर्वाद लिया था और सोनाक्षी को गले लगाकर उन्हें किस किया था। वहीं, परिवार के बाकी लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *