September 8, 2024

SSC Registration 2024: SSC के वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू,करना होगा OTR रजिस्ट्रेशन

SSC Registration 2024: इस प्रकार से अभ्यर्थियों को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की नई वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के कई फायदे मिलेंगे। पहला फायदा तो यह होगा कि आप जब एक बार अपना रजिस्ट्रेशन नई वेबसाइट पर कर लेते हैं तो आपको दोबारा से अपने बारे में जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रकार से जब आप किसी भर्ती के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करेंगे तो ऐसे में आपको केवल उसे भर्ती का नाम सिलेक्ट करके अपने फार्म को सबमिट कर देना होगा।

SSC Registration 2024: SSC के वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू,करना होगा OTR रजिस्ट्रेशन

नई वेबसाइट पर एसएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एसएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की नई वेबसाइट पर जाना है।

  • अब यहां वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन करने का विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है। उसके बाद फिर आपको रजिस्टर नाउ का एक और विकल्प दिखाई देगा आप उसको भी दबा दें।
  • रजिस्टर्ड नाउ के विकल्प को दबाते ही आपके सामने वन टाइम रजिस्ट्रेशन का एक लिंक ओपन होकर आएगा। अब आप यहां पर विवरण भर दें और उसके बाद आपको जारी रखें वाले लिंक को दबा देना है।
  • इस प्रकार से अब आपके सामने दूसरा पेज आएगा जिसमें आपको सभी महत्वपूर्ण विवरण को दर्ज करके और सबमिट के ऑप्शन को दबाना है।
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को भी वेरीफाई करना है इसके लिए आपको ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर पूछे गए सभी विवरण को भरकर सबमिट का बटन दबा देना है।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है अब आपको लॉगिन करना है।
  • पहली बार जब आप लॉगिन करेंगे तो आपको अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा जाएगा तो आपको अपना पासवर्ड बदलने के बाद दोबारा से लॉगिन कर लेना है।
  • इस तरह से आप कर्मचारी चयन आयोग की लॉन्च की गई नई वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *