July 27, 2024

Aadhaar Rules 2024: आधार के नियमों में बड़ा बदलाव

Aadhaar Rules 2024

Aadhaar Rules 2024

Aadhaar Rules 2024: आधार कार्ड में कई तरह की गलतियां होती है जैसे- जन्म तारीख, स्वयं का नाम, गांव का नाम, आदि, जिन्हें बाद में ठीक करवाना होता है। लेकिन भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने आधार को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें आधार कार्ड अपडेट करने पर आपको नया फॉर्म भरना होगा।

Aadhaar Rules 2024: आधार के नियमों में बड़ा बदलाव

NRI फॉर्म भी हुए जारी

विदेश में रहने वाले भारतीयों यानी NRIs के लिए भी फॉर्म-2 और फॉर्म-3 जारी किया गया है। फॉर्म-2 के तहत वो लोग आएंगे, जिनके पास भारत के बाहर के पते का प्रमाण पत्र है। भारतीय पते वाले लोग फॉर्म-3 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग फॉर्म जारी किए गए हैं।

आधार कार्ड की जरूरत

मोबाइल सिम खरीदना हो, बैंक से जुड़े काम हो, किश्‍त लेना हो बहुत से ऐसे काम होते है जहां पर Aadhar Card की ज़रूरी होती है। आधार पे 12 अंकों का एकल कोड होता है, जो हर जगह ज़रूरी होता है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी शामिल होती है। आधार कार्ड सभी के पास होना बहुत जरूरी है।

अब उन चीजों को भी ऑनलाइन करेक्शन में शामिल किया जा रहा है, जिन्हें पहले आधार सेंटर जाकर अपडेट करना होता था। आपको जानकारी के लिए बता दें की नए आधार कार्ड बनाने और आधार में अपडेट के लिए पुराने फॉर्म को नए फॉर्म से बदला गया है, इस नए फॉर्म में आपको कुछ और विकल्प भी दिए जाएंगे। 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति फॉर्म-1 को भर सकता है। इन फॉर्म को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया गया है, जिस चीज में आपको करेक्शन या अपडेट करना है उसमें कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *