July 27, 2024

Bhopal News: आशा कार्यकर्ता कर रही है हड़ताल शिवराज सिंह से मिलने पहुंची जब नहीं मिल रहा आशा कार्यकर्ताओ को कई महीने से वेतन 

Bhopal News: मध्य प्रदेश की हजारों आशा कार्यकर्ताओं को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला। नतीजा मदद मांगने के लिए आशा कार्यकर्ता, भोपाल में शिवराज सिंह के घर पहुंच गई। सरकार को नहीं बल्कि शिवराज को ज्ञापन दिया। चाहती है कि शिवराज सिंह उनकी तरफ से सरकार से बात करें और वेतन दिलवाएं। 

Bhopal News: आशा कार्यकर्ता कर रही है हड़ताल शिवराज सिंह से मिलने पहुंची जब नहीं मिल रहा आशा कार्यकर्ताओ को कई महीने से वेतन 

शिवपुरी की अहिल्याबाई को 14 महीने से वेतन नहीं मिला

भोपाल की जेबा खान परिवार में अकेली कमाने वाली हैं। एक छोटी बेटी है। वे बताती हैं कि तीन महीने से वेतन नहीं मिला, ऐसे में घर चलाना बहुत मुश्किल है। छोटे-मोटे काम कर कर जैसे-तैसे घर की जरूरतें पूरी कर रही हैं। शिवपुरी की रहने वाली अहिल्या परिहार ने बताया कि उन्हें 14 महीने से सैलरी नहीं मिली। परिवार के पास छोटा सा खेत है, लेकिन उससे इतनी कमाई नहीं होती कि परिवार चलाया जा सके। बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है। 

इसे भी पढ़िए :- MP NEWS : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हुआ आग लगाने से दर्दनाक हादसा 6 लोगो की हुइ मौके पे मौत 60 गए घायल 

श्रीमती विभा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, आषा-ऊषा सहयोगिनी संगठन का कहना है कि, आशा कार्यकर्ताओं के पास मां और बच्चे से जुड़े 42 तरह के काम होते हैं। इसके अलावा अब उन्हें आयुष्मान योजना, यूविन पोर्टल, दस्तक अभियान, टीबी सर्वे और कुष्ठ सर्वे का अतिरिक्त काम भी दे दिया है। इसके बावजूद उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही। ऐसे में कैसे घर चलेगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की महिलाओं से कई प्रकार के वादे किए थे। वादे करते समय उन्होंने शर्तें लागू नहीं कहा था। शायद उनका मानना था कि या तो मुख्यमंत्री बनूँगा या फिर विपक्षी दल में रहूंगा, लेकिन कुछ और हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *