July 27, 2024

Breaking News: अपनी 5 वर्षीय बेटी को बचाने के पिता ने कुए में लगाई छलांग,दोनों मौत से छाया मातम

Breaking News

Breaking News

मध्यप्रदेश बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरा में बेहद दर्दनाक हादसे में एक पिता और उसकी 5 वर्षीय की बेटी की मौत हो गई। घटना ग्राम हिवरा की है। उधर चिचोली थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वहीं सारणी थाना क्षेत्र में एक वेकोलि कर्मचारी की फांसी पर लटकी लाश मिली है

Breaking News: अपनी 5 वर्षीय बेटी को बचाने के पिता ने कुए में लगाई छलांग,दोनों मौत से छाया मातम

जानकारी के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र के हिवरा ग्राम में एक 5 वर्षीय बिटिया कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए उसका पिता भी कुएं में कूद गया। लेकिन, पिता को तैरना नहीं आता था। ऐसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कुएं के बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल भेजा है।

गेहूं काटने गए थे खेत

ग्राम हिवरा में आज रामदास पिता सुका ढोडी 35 वर्ष और उनकी पत्नी अपने खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे। साथ में उनकी 5 वर्षीय पुत्री गुनगुन भी थी। अचानक खेलते हुए उनकी पुत्री गुनगुन पास के कुए के पास चली गई एवं खेलते-खेलते कुएं में गिर गई। काफी देर बाद पति-पत्नी ने देखा कि गुनगुन वापस नहीं आई तो पिता ने जाकर कुएं में देखा तो उनकी पुत्री कुएं में डूबते दिखाई।

पिता ने लगा दी छलांग

वे उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन पुत्री को तो नहीं बचा पाए साथ ही तैरना नहीं जानने के कारण खुद भी डूब गए। फिर काफी देर तक पिता पुत्री दोनों वापस नहीं आए तो उनकी पत्नी ढूंढते हुए कुएं के पास गई तो उन्होंने देखा कि दोनों पिता पुत्री कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *