July 27, 2024

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

Business Idea : अगर प्याज का समय समय पर पानी खाद और स्प्रे कर अच्छी पैदावार कर सकते है। प्याज की खेती करने वाले किसान पैदावार में वृद्धि करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। फिर भी कई बार किसानों को उचित पैदावार नहीं मिल पाता है।  इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक है प्याज के कंदों के आकार में कमी। कंद का आकार ज‍ितना बड़ा होगा उतना ही क‍िसान को फायदा होगा।

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

यह भी पढ़े :- सेब की खेती कर किसानों को होगी अंधाधुन कमाई,जानें इसे करने का तरीका

प्याज के कंद यानी गांठ के आकार में वृद्धि के लिए पौधों का हरा-भरा एवं स्वस्थ होना आवश्यक है। इसके साथ ही पौधों में पोषक तत्वों की कमी होने से भी कंदों के आकार पर विपरीत असर होता है। अगर आप प्याज की खेती कर रहे हैं तो कंद के आकार में वृद्धि के ल‍िए उर्वरकों के संतुल‍ित उपयोग और रोगों का न‍िदान करना जरूरी है। 

दोस्तों प्याज की खेती के 90 दिन के अंदर अगर आपके प्याज की फसल अच्छी है। पौधे के पत्ते हरे भरे हैं। कोई पौधा मरा हुआ नहीं है। देखने में अच्छा है तो आपको अलग से दूसरा कोई फर्टिलाइजर देने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक ही फर्टिलाइजर दीजिए और आपका जो प्याज की गांठ का ग्रोथ हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं है तब कृष‍ि वैज्ञान‍िकों की सलाह लेकर कोई स्प्रे कर‍िए। 

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

यह भी पढ़े :- मूँग की खेती का यह तरीका बना देगा आपको लाखो का मालिक बस करना होगा इस प्रकार खेती

प्याज को नाइट्रोजन की अच्छी खासी आवश्यकता होती है. नाइट्रोजन आधारित उर्वरक  प्रति बीस फीट पंक्ति में एक कप की दर से लगाया जाना चाहिए. पहला उर्वरक अप्लीकेशन रोपण के लगभग तीन सप्ताह बाद होना चाहिए और फिर हर 2 से 3 सप्ताह में इसे पौधों को देना चाहिए। 

प्याज की खेती में आपको नियमित रूप से पानी देना होगा। इससे आपके पौधों की ग्रोथ होती है। पर्याप्त पानी म‍िलेगा तो ग्रोथ अच्छी होगी। हालांक‍ि कांदा मतलब प्याज की खेती कम पानी में होती है। फ‍िर पानी तो चाह‍िए ही।  संतुल‍ित पानी और संतुल‍ित उर्वरक‍ म‍िलेगा तो अच्छा रहेगा। कम पानी म‍िलेगा तो खेत की म‍िट्टी हार्ड हो जाएगी और आपके प्याज की ग्रोथ नहीं हो पाएगी। 

Business Idea : प्याज की खेती इस तरह करके होंगी बम्फर कमाई जानिए

पैदावार में वृद्धि के लिए बुवाई के करीब 30 दिनों बाद खड़ी फसल में यूरिया का छिड़काव करें। अच्छी फसल के लिए प्रति एकड़ खेत में 3-4 टन कंपोस्ट खाद मिलाएं. साथ ही खरपतवार का न‍ियंत्रण भी करें।  कंद में वृद्धि के लिए खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। इस तरह से प्याज की खेती कर आप कमा सकते है लाखो रूपए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *