Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस सेक्टर में निकली है बंपर पदों पर भर्ती दिल्ली में खाली पड़े 13 हजार पद भरने की तैयारी चल रही है। कितने पद भरे जाएंगे और कब भरे जाएंगे,आइए जानते हैं.
पुलिस सेक्टर में भर्ती

Vacancy in Delhi Police 2023-24: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 13 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भर्ती को मंजूरी दे दी है। जूनियर रैंक के 13013 पदों को अगले साल 2024 तक भरा जाएगा। वहीं इस साल दिसंबर तक 3521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती करने के निर्देश जारी हो गए हैं। जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की भर्तियां SSC करता है। नोटिफिकेशन देखने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़े Diwali पर IT कर्मचारियों के लिए बढ़ी खुशखबरी,1 नवंबर से बढ़ेंगी ज्यादा सैलरी
2024 तक इन पदों पर होंगी भर्तियां
लिखित परीक्षा, PE-MT और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर भर्ती होगी। सिपाही, हेड कांस्टेबल, चालक भर्ती किए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक 835 हेड कांस्टेबल भर्ती होंगे। इनमें भी 559 पद पुरुष वर्ग के और 276 महिला वर्ग के पद खाली हैं। पुरुषों के लिए ड्राइवर बनने का मौका भी है। करीब 1411 पद खाली हैं। इनके अलावा फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, MT हेल्पर, MT स्टोरमैन, रेडियो टेक्निशियन और वर्कशॉप सहायक भर्ती होंगे। 840 मल्टी-टास्किंग स्टाफर्स की भी नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ट्रेड और स्किल टेस्ट देना जरूरी होगा।
महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

बता दें कि दिल्ली पुलिस में आने वाले कुछ महीनों में जितने भी पद भरे जाएंगे, उनमें पुरुषों और महिलाओं के पद बराबर संख्या में भरे जाएंगे। ऐसे में महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। वहीं दिल्ली पुलिस में 2024 तक जितने बड़े पैमाने पर भर्ती करने की तैयारी चल रही है, वह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर भर्ती कॉमनवेलथ गेम्स के दौरान की गई थी। उस वक्त भी फील्ड ड्यूटी स्टाफ के अलावा ऑफिस वर्कर्स भर्ती किए गए थे, लेकिन अब भर्ती पुलिस विभाग में होने जा रही है।