July 27, 2024

IISF 2023: पहली बार राजधानी भोपाल में आयोजित होगा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल,जानिए क्या होगा इसमें खास

IISF 2023: पहली बार राजधानी भोपाल में आयोजित होगा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल,जानिए क्या होगा इसमें खास

IISF 2023: पहली बार राजधानी भोपाल में आयोजित होगा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल,जानिए क्या होगा इसमें खास

IISF 2023 : पहली बार भोपाल में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और विज्ञान भारतीय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भोपाल में ये 21 से 24 तक मैनिट में आयोजित किया जाएगा।

इसको तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस इंटरनेशनल इंडिया साइंस फेस्टिवल आयोजन में प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थी, शोधार्थी, वैज्ञानिक और शिक्षकगण के साथ क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी लोग शामिल होने वाले हैं।

इस आयोजन से प्रौद्योगिक और नवाचार को प्रसिद्धि मिलेगी। आठ हजार से ज्यादा लोग इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं।

ख़ास बात तो ये है कि इस आयोजन में तरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव, स्टार्टअप कान्क्लेव के साथ कई तरह की गतिविधियां भी की जाएगी। साथ ही इस आयोजान में मेगा साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। आपको बता दे, भोपाल से पहले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन दिल्ली के साथ 4 बड़े देशों में आयोजित किया जा चुका है।

कोरोना काल में ये आयोजन वर्चुअल किया गया था लेकिन फिर भी सफल हुआ। ऐसे में अब कोरोना महामारी नहीं होने के बाद भी ये आयोजन जोरों शोरों से बड़े स्तर पर करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भाऊ साहब भुसकुटे सेवा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म मेरा गांव मेरा तीर्थ और भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित डाक्यूमेंट्री टैंक नंबर ई 610 का इस इंटरनेशनल इंडिया साइंस फेस्टिवल में सिलेक्शन हुआ है। इसके अलावा भी कई सारी डॉक्यूमेंट्री और शार्ट फ़िल्में है जो इसमें चयनित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *