Question :रवि के पास टोटल छ भाई बहन है और सभी का जन्म अंतराल 2 साल है.छोटी बहन का नाम रिचा है और उसकी उम्र 7 साल है. रवि सबसे बड़ा भाई है तो रवि का उम्र क्या है?
Question :पिता और बेटे की उम्र की 66 साल है.पिता की उम्र की संख्या के अगर अंको को पलट दिया जाए तो बेटी की उम्र बन जाती है ऐसे में दोनों की उम्र क्या है??
Question : एक जेनेटिक साइंटिस्ट ने एक पौधा का निर्माण किया जिसकी साइज रोज दोगुना हो जाती है. उसने एक वृत्ताकार तालाब में इसको गया जिसकी परिधि 600 मीटर तक है और पौधों को तालाब के दक्षिणी हिस्से में लगाया गया और पौधा 28 दिन में आधे तालाब को खबर कर लिया. बताइए पूरे कब तालाब को वह कितने दिन में कवर करेगा.
Math puzzle: जानिए गवर्नमेंट जॉब में पूछे जाने वाले जरूरी मैथ पजल

Question :सुमित को बर्थडे पर एक बाइसाइकल गिफ्ट में मिली। वह साइकल से पार्क में गया। वहां उसने कुल 14 साइकल देखी जिनमें कुछ ट्राइसाइकल और कुछ बाइसाइकल थीं। अगर पहियों की संख्या कुल 38 थी तो पार्क में कुल कितनी ट्राइसाइकल थीं?
Question :1 से 100 के बीच में कुल कितने 9 आते हैं?
जवाब
19 साल
रिचा सबसे छोटी है और उसकी उम्र 7 साल है। चूंकि सभी भाई-बहन की उम्र में 2-2 साल का अंतर है। इसलिए रवि की उम्र-
7+2+2+2+2+2+2=19
51-15 या 42-24 या 60-06
कहा जा रहा है कि पिता की जो उम्र है, उसकी संख्या के अंकों को पलट दिया जाए तो बेटी की उम्र बनती है और दोनों का जोड़ 66 है। ऐसे में तीन स्थिति संभव है क्योंकि तीनों स्थिति में उम्र का योग 66 होता है और संख्याओं का अंक पलटने पर दूसरी संख्या बनती है। जैसे
51+15=66
42+24=66
60+06=66
- 29वें दिन
कहा जा रहा है कि पौधे का साइज हर दिन दो गुना होता है। 28वें दिन में उसने आधे तालाब को कवर कर लिया है। अगले दिन यानी 29वें दिन वह दोगुना होगा यानी पूरे तालाब को कवर कर लेगा।
- 10 ट्राइसाइकल
कुल 14 साइकल हैं। पहले मान लेते हैं कि साइकल है तो कम से कम दो पहिये तो सभी में होंगे। तो इस तरह 14×2=28 पहिये होते हैं जबकि कुल 38 पहिये हैं यानी 38-28=10 पहिये ज्यादा हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वहां 10 साइकल ऐसी हैं जिनमें एक अतिरिक्त पहिया लगा हुआ है यानी ट्राइसाइकल की कुल संख्या 10 हुई।
- 20
इस तरह से 9,19,29,39,49,59,69,79,89,90,91,92,93,94,95,96,97,98,99