July 27, 2024

महिलाओं के हाथों पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट,देखें कलेक्शन

महिलाओं के हाथों पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट

महिलाओं के हाथों पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट

महिलाओं के हाथों पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट,ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए चूड़ी के डिजाइन को आउटफिट के पैटर्न और स्टाइल को ध्यान में रखकर ही चुनना चाहिए।स्टाइलिश दिखने के लिए हम आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक के डिजाइन को चुनने के लिए कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की बात करें तो ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम चूड़ी पहनते हैं।हर लुक को खास बनाने के लिए हम स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करना पसंद करते हैं।

महिलाओं के हाथों पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट,देखें कलेक्शन

New and Stylish Bangle Collection : अगर आप भी हैं चूड़ियों की बहुत ज्यादा  शौकीन तो जरूर ट्राई करें यह न्यू चूड़ी कलेक्शन - Uprising Bihar

लेटेस्ट चूड़ी डिज़ाइन

हर तीज-त्योहार के मौके पर हाथों पर चूड़ियां पहनी जाती हैं। इसके लिए भी आपको हाथ के साइज और शेप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भारी हाथों के लिए चूड़ी सेट के खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

लटकन डिजाइन चूड़ी सेट

प्लेन डिजाइन की चूड़ी के साथ अगर आप सेट बनाने का सोच रही हैं तो भारी हाथों पर आप इस तरह के झुमकी डिजाइन वाली लटकन कंगन या चूड़ी को एडजस्ट कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरीके के डिजाइन पर वर्क आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप चाहे तो चूड़ी सेट के आगे और पीछे मीडियम डिजाइन वाली अलग रंग की चूड़ी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़े महिलाओं पर खूब जचेंगे ये सोने की चेन की डिज़ाइन,जानें लेटेस्ट कलेक्शन

वेलवेट डिजाइन चूड़ी सेट

क्लासी और फैंसी लुक वाली चूड़ी के सेट हाथों में पहन सकती हैं तो इस तरह के मैरून या ग्रीन कलर की चूड़ी के साथ आप चौड़े डिजाइन के कंगन आप लगवा सकती हैं। कंगन के लिए आप कोशिश करें कि डायमंड या फ्लोरल डिजाइन को चुनें। वहीं चौड़े कंगन आपके भारी हाथों को खूबसूरत लुक देने में मदद करेगी।

मल्टी डिजाइन चूड़ी सेट

मल्टी- शेड की चूड़ी सेट देखने में काफी हैवी और फैंसी लुक देने में मदद करती हैं। वहीं इसे आप पंजाबी स्टाइल सलवार-कमीज के साथ पहन सकती हैं और इसके अलावा आप इसे इंडो-वेस्टर्न बोहो लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ पहन रही हैं तो इसमें आप गोल्डन या सिल्वर कलर की चूड़ियां भी शामिल कर सकती हैं।

पर्ल डिजाइन चूड़ी सेट

Red Chudi Designs : त्योहार पर पहनें लाल चूड़ियों का नया सेट

पर्ल एवरग्रीन फैशन में रहता है और इसमें आपको कई कंगन और चूड़ी के सेट भी देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि पर्ल के साथ आप कोशिश करें कि हल्के यानी सॉफ्ट कलर कॉम्बिनेशन की ही चूड़ी को पहनें। इसमें आप ग्रे जैसे इंग्लिश कलर्स को भी शामिल कर सकती हैं।

अगर आपको भारी हाथों के लिए चूड़ी के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *