Friday, September 29, 2023
Homeहेल्थ टिप्सMonsoon Health Tips बारिश में भी बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द,...

Monsoon Health Tips बारिश में भी बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Health Tips: घंटो काम करने, खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण शरीर को कई तरह का नुकसान हो सकता है

माइग्रेन से बचने के उपाय

माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम कई तरह की गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आता है। इसलिए बरसात में खान-पान से लेकर हर एक चीज का खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, इस मौसम में ‘माइग्रेन’ भी एक आम-सी परेशानी है। दरअसल, घंटो काम करने, खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण कई तरह का नुकसान हो सकता है।बारिश के मौसम में वायुमंडल में अधिक दबाव होने के कारण माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही इस मौसम में बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है,जो माइग्रेन कोट्रिगर कर सकता है। इसलिए बरसात में भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप नीचे दिए गए उपाय को फॉलो कर सकते हैं। चलिए जान लेते है

बरसात में माइग्रेन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

माइग्रेन क्यों होता है और किन चीजों से परहेज करने पर दर्द से राहत मिलती है?

रूटीन को करें फॉलो

माइग्रेन का दर्द बेहद खतरनाक होता है। इससे बचने के लिए आपको एक रूटीन फॉलो करना चाहिए। माइग्रेन का दर्द ना हो इसके लिए आपको एक रूटीन बना लेना चाहिए और उसी के हिसाब से चलना चाहिए। अगर आप सही टाइम पर अपना खाना-पीना, सोना करेंगे, तो इस परेशानी से दूर रहेंगे।

स्ट्रेस ना लें

माइग्रेन के दर्द का एक मुख्य कारण होता है स्ट्रेस, इसलिए किसी भी परेशानी में आपको स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए और बहुत ही नार्मल तरीके से चीजों को सुलझाना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे, तो माइग्रेन से आपको निजात मिलेगी।

Also Read NTA NCET 2023 नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद,आगे के लिए यहां चेक करें डिटेल्स

ओवरथिंक नहीं करें

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग किसी चीज के बारे में बहुत अधिक सोचते हैं। ज्यादा सोचने से भी माइग्रेन की परेशानी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए किसी चीज के बारे में सोचें लेकिन इतना नहीं कि वो परेशानी का कारण बन जाए।

धूप में डायरेक्ट ना जाएं

कई बार क्या होता है कि आप एकदम से धूप में बाहर चले जाते हैं। इससे शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होता है और फिर इससे माइग्रेन की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस चीज का ध्यान रखें।

खाली पेट नहीं रहना चाहिए

Migraine Remedies माइग्रेन का दर्द कर रहा है परेशान तो ये 3 फूड्स दिलाएंगे  आराम - These 3 Foods Will Give You Relief From Migraine Pain

इस बार का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप खाली पेट ना रहें। दरअसल, होता क्या है कि अगर आप खाली पेट होते हो, तो इससे भी माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा अपने खाने के समय खाना खाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments