July 27, 2024

Monsoon Skin Care Tips बरसात में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये घरेलू फेस पैक,इससे फेस पर दिखेंगा काफी ग्लो

Monsoon Skin Care Tips: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किन घरेलू फेस पैक को यूज किया जा सकता है।

घरेलु फेस पैक के फायदे

8 Simple Monsoon Skin Care Tips - Do's and Don'ts

Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में सेहत का बेहद ख्याल रखने की जरुरत होती है, लेकिन बरसात में स्किन का और भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है।बारिश के कारण मौसम में नमी रहती है और इसकी वजह से कई तरह की त्वचा से संबंधित परेशानियां हो सकती है। साथ ही इस मौसम में स्किन की चमक भी फीकी हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि मानसून फंगल इंफेक्शन और मुंहासे का कारण भी बन सकता है। इसलिए स्किन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है।

यह भी पढ़े job Advertisemnt इस नौकरी में मिल रही 60 हजार सैलरी और रहने को फ्री का घर,लेकिन शर्तें सुनकर भाग खड़े होते हैं लोग

स्किन केयर रूटीन का रखें खास ख्याल

इसके लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही स्किन केयर रूटीन में घरेलू फेस पैक को भी शामिल किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किन घरेलू फेस पैक को यूज किया जा सकता है।

(Monsoon Skin Care Tips) बरसात में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक ट्राई करें

चंदन पाउडर और हल्दी का मास्क एक बेहतर फेस पैक

इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लेना है। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।

फलों का मास्क भी देता है गजब के लाभ

फलों का मास्क बनाने के लिए आपको एक बड़े बाउल में केले, सेब, स्ट्रॉबेरी लेना है। साथ ही इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इन्हें ब्लेंडर की मदद से पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।

बेसन, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर बनाएं फेस पैक

इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाना है। साथ ही इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस भी मिला लें। अब इस मिश्रण का पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल यूज करें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और फिर 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें।

ओटमील, गुलाब जल से बना फेस पैक

monsoon skin care these things present in kitchen are of great use apply  like this to enhance the face tvi | Monsoon Skin Care: बड़े काम की हैं किचन  में मौजूद ये

इसको बनाने के लिए आपको एक बड़ा बाउल लेना है। बाउल में 3 चम्मच ओटमील,1 बड़ा चम्मच गुलाब जल लें और 1 चम्मच शहद और दही के साथ इसे अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को अब अपने फेस पर लगाएं और आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *