July 27, 2024

NVS Class 6-9 Results 2024: आज आएगा नवोदय परीक्षा का रिज़ल्ट

NVS Class 6-9 Results 2024

NVS Class 6-9 Results 2024

 NVS Class 6-9 Results 2024: नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिया परीक्षा देने वाले बच्चों और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा (JNVST) के नतीजों को कल जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा एक-दो दिन में यानी बुधवार, 27 मार्च 2024 तक की जा सकती है।

NVS Class 6-9 Results 2024: आज आएगा नवोदय परीक्षा का रिज़ल्ट

20 लाख विद्यार्थियों में से होगा चयन

देशभर में केंद्रीय विद्यालय में 9वीं की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एनवीएस द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समिति द्वारा 10 फरवरी को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

दूसरी तरफ, कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 4 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया गया। जिन छात्र-छात्राओं को पहले चरण में उत्तीर्ण घोषित किया गया था, उनके लिए दूसरे चरण में इंटरव्यू, सोशल स्किल्स, पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था।

जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट

एक-दो दिन में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद NVS द्वारा 6वीं तथा 9वीं कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा परिणामों (NVS Class 6, 9 Results 2024) के अंतर्गत दाखिले के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची (Merit List) जारी की जाएगी। इस सूची को समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम चयन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना है, जहां पर परिणाम से सम्बन्धित लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *