July 27, 2024

PGCIL में इंजीनियर ट्रेनी के पद पर निकली भर्ती, देखे कब से कर सकते है आवेदन और अन्य जानकारी

PGCIL Power Grid Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 10 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

PGCIL

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 184 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इनमें, इंजीनियर ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इंजीनियर ट्रेनी सिविल के 16 और कंप्यूटर साइंस के 06 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है, इसलिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक सूचना की जांच कर लें। 

यह भी पढ़े ईरान शिक्षा मंत्रालय ने कई भाषाओं पर लगाई रोक, अंग्रेजी और अरबी सहित और भी भाषाए इसमें शामिल

PGCIL में इंजीनियर ट्रेनी के पद पर निकली भर्ती, देखे कब से कर सकते है आवेदन और अन्य जानकारी

इस तरह से ऑनलाइन कर सकते है आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergrid.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद, Recruitment of Engineer Trainees-2023 through GATE 2023 Advt No. CC/11/2023 dated 17.10.2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पहले किए गए आवेदनों के बावजूद खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करें।
  4. अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में GATE-2023 एडमिट कार्ड/स्कोर कार्ड और आवश्यकताओं के अनुसार GATE पंजीकरण संख्या प्रदान करें।
  5. इसके बाद, पेज के नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. इसके बाद भरे गए फॉर्म को अच्छी तरह से क्रास चेक कर लें।
  8. इसके बाद सबमिट बटन पर एंटर करें। अब भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यह भी पढ़े 7th Pay Commission दिवाली से पहले 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,65 लाख पेंशनर्स को मिला बड़ा तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *