July 27, 2024

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा,जानें पुरी जानकारी

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा,जानें पुरी जानकारी तिल की खेती से किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते है।अधिकतर किसान गेंहू और धान की खेती को परंपरागत खेती को करते है जिससे उनको मुनाफा कम होता है अगर फसली बदलकर बोया जाये तो उन्हें नई फसल करने का बम्पर मुनाफा होता है और आज हम आपको तिल की खेती को करने के बारे बताने जा रहे जिससे देश की बड़े पैमाने पर खाया तेलों का आयात किया जाता है।इस तेल को खाने से लेकर पूजा पथ में उपयोग किया जाता है और राजस्तान में खरीफ की फसल के साथ तिलहनी फसलों की भी बहुत अधिक मात्रा में खेती की जाती है।

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा,जानें पुरी जानकारी

तिल की खेती

उन्नत किस्में

आप भी तिलहनी फसलों की खेती करना चाहते है।इसकी उन्नत किस्में आपको बेहतर उपज के साथ ज्यादा मुनाफा देगी।तिल की उन्नत किस्में आर.टी. 46,आर.टी. 125, आर.टी. 127,आर.टी. 346,आर.टी.351 हैं.ये किस्में 78 से 85 दिनों में पक जाती हैं.और इससे 700 से 800 किलो प्रति हेक्टेयर बीज भी मिल सकए है।इसमें ऑयल की मात्रा 43 से 52 फीसदी तक होती है।

खेती की तैयारी

तिल की खेती करने के लिए हमे अधिक खरपतवार वाली जमीन के लिए गर्मियों में एक गहरी जुताई जरूरकरना चाहिए और मानसून की पहली बारिश आते ही 1-2 बार खेत की जुताई करके जमीन तैयार कर लेंना चाहिए और ये कम से कम 3 वर्षों में एक बार 20-25 टन गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर का भी प्रयोग कर सकते है।

यह भी पढ़े अंगूर की खेती से किसानों को होंगी लाखों की कमाई,जाने इस खेती को करने का तरीका

तिल की खेती की बुआई

तिल की खेती के लिए हमे प्रति हेक्टेयर 2 से 2.5 किग्रा बीज का प्रयोग किया जाता है।तिल की बुवाई मानसून की पहली बारिश के बाद जुलाई के पहले हफ्ते में 30से 45 सेमी कतार से कतार की दूरी और 10से 15 सेमी पौधे से पौध की दूरी पर की जाती है और बुबाई करने से पहले जीवाणु अंगमारी रोग से बचाने के लिए बीजों को 2 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन का 10 लीटर पानी में घोल बनाकर 2 घंटे तक बीजोपचार करें और बीजों को छाया में सुखाकर ही बुवाई करें. तिल में कीटों से बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड 70 डब्ल्यू.यू.एस 7.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज को उपचारित कर इसकी बुआई की जाती है।

तिल की खेती से लाभ

तिल की खेती से किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा,जानें पुरी जानकारी

गरमा तिल की खेती || कम दिनों में ऐसे उगाएं एक कीमती फसल || Sesame  Cultivation || Til ki kheti - YouTube

तिल की खेती उन्नत विधियों द्वारा करने पर 700-800 किग्रा.उपज प्रति हैक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।यदि तिल की कीमत 100 रूपये प्रति किलो रहती है तो प्रति हैक्टेयर लगभग 50-55 हजार रूपये इस खेती से कमाए जा सकते है। इस तरह किसान इस खेती से अच्छा खासा लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *