July 27, 2024

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर,दोपहर में सूरज की तपन,IMD का अलर्ट जारी

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का अहसास,लेकिन अभी मौसम करवट बदलने वाला है।जानें क्या कहता है IMD का अलर्ट देश में सर्दी का मौसम अब जाने की राह पर है।हालांकि सुबह-शाम शीतलहर हल्की ठिठुरन का अहसास करा रही है।वहीं दिन में अच्छी धूप खिलने से सूरज की तपन का अहसास भी हो रहा है।

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर,दोपहर में सूरज की तपन,IMD का अलर्ट जारी

मौसम ने बदला अपना रूप

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।चूंकि सुबह-शाम ज्यादातर लोग घरों में होते हैं, ऐसे में दोपहर में धूप के समय कहीं बाहर जाने पर अब ज्यादा कपड़े पहनने की जरूरत महसूस नहीं हो रही।शनिवार सुबह दिल्ली-NCR में हल्का कोहरा था,लेकिन सूर्यदेव जाग गए हैं।वहीं मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी मौसम करवट बदलेगा।देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

13 फरवरी से बदल जाएगा मौसम

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर,दोपहर में सूरज की तपन,IMD का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,13 फरवरी से देशभर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।आज शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

12 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ठंडक का अहसास होगा।13 फरवरी को घने बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।14 फरवरी को दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं,जिससे मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी भागों,दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े weather update news : इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी,मौसम ने बदला अपना रुख जानें पुरी जानकारी

देश के इन राज्यों में बारिश होने के आसार

Weather update news : मौसम ने बदला अपना रूप सुबह-शाम शीतलहर,दोपहर में सूरज की तपन,IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार,पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 10 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र में आज और कल बारिश होने के आसार हैं।ओडिशा में अगले 2 दिन में बादल बरस सकते हैं।वहीं उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड में 12 से 15 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।पश्चिम बंगाल में भी 13 से 15 फरवरी के बीच पानी बरस सकता है,जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठिठुरन का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *