July 27, 2024

Gond Laddu Trick : गोल-गोल गोंद के लड्डू बिना टूटे बनाना है तो अपनाये ये ट्रिक 

Gond Laddu Trick : गोल-गोल गोंद के लड्डू बिना टूटे बनाना है तो अपनाये ये ट्रिक 

Gond Laddu Trick : गोल-गोल गोंद के लड्डू बिना टूटे बनाना है तो अपनाये ये ट्रिक 

Gond Laddu Trick : गोंड जोड़ो के दर्द, कमर दर्द आदि में बहुत उपयोगी होता है। गोंद के लड्डुओं का सेवन सर्दियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स से भरपूर गोंद के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विंटर में आपका हेल्थ सीक्रेट साबित हो सकते हैं। हालांकि गोंद के लड्डू बनाते समय अक्सर टूट जाते हैं। ऐसे में गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी और कुछ टिप्स फॉलो करके बिना टूटे परफेक्ट लड्डू तैयार कर सकते हैं।

Gond Laddu Trick : गोल-गोल गोंद के लड्डू बिना टूटे बनाना है तो अपनाये ये ट्रिक 

इसे भी पढ़े :- Gajar Halwa Recipe : सर्दियों में बनाये इस खास तरीके से गाजर का हलवा लोग उंगलिया चाटते रह जायेंगे

सामग्री

गोंद के लड्डू बनाने के लिए 1 कप खाने वाली गोंद, 1 ½ कप आटा, 1 कप देसी घी, 1 कप पिसी हुई चीनी, 50 ग्राम कटे हुए काजू, 50 ग्राम कटे हुए बादाम, 50 ग्राम कटा हुआ पिस्ता और 50 ग्राम तरबूज के बीज ले लें। 

गोंद के लड्डू बनाने की विधि :

गोंद के लड्डू बनाने के लिए भारी तले वाली कड़ाही का इस्तेमाल करें। कड़ाही में घी गर्म करें, फिर इसमें गोंद को कूटकर डालें और मीडियम आंच पर भूनें। गोंद जब फूल जाए तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रखें। इसके बाद गोंद को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में फिर से घी गर्म करें और आटे को मीडिया फ्लेम पर भूनें। आटे का रंग सुनहरा होने लगे तो इसमें सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ देर चलाएं और गैस बंद कर दें।

Gond Laddu Trick : गोल-गोल गोंद के लड्डू बिना टूटे बनाना है तो अपनाये ये ट्रिक 

इसे भी पढ़े :- Aloo Nasta Recipe : आलू का इतना टेस्टी नास्ता की हर कोई पूछे कैसे बनाया ओह भी इतना आसान तरीका जानिए

आटे को ठंडा करने के बाद इसमें गोंद और पिसी हुई चीनी एड करें। सभी चीजों को मिक्स करके हाथों से लड्डू बांध लें। बस आपके गोंद के लड्डू तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें टूटने से रोक सकते हैं। ऐसे में आटे को भूनते समय करछी से दबातें हुए चलाएं। जिससे आटे में गुठलियां नहीं पड़ेंगी।

वहीं लड्डू में मोटे तगार यानी दरदरी पिसी चीनी डालने से लड्डू दानेदार बनते हैं। इसके अलावा गर्म मिक्सचर में चीनी डालने की गलती बिल्कुल ना करें। वरना लड्डू का मिक्सचर पतला हो जाएगा और लड्डू बांधने में परेशानी होगी। बता दें कि मिक्सचर ठंडा होने के बाद लड्डू बनाने से भी ये टूट जाते हैं। इसलिए गोंद का मिक्सचर हल्का गर्म हो तभी आप जल्दी जल्दी कर लड्डू बना लीजिये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *