Sunday, October 1, 2023
Homeहेल्थ टिप्सMental Health सावधान इन बुरी आदतों की वजह से आपका दिमाग नहीं...

Mental Health सावधान इन बुरी आदतों की वजह से आपका दिमाग नहीं करेगा काम,आज ही छोड़ दें

Mental Health: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए आपको किन आदतों को छोड़ना जरुरी है।

हेल्थ बेहतर करने के फायदे

Mental Health Safety in the Workplace - Onsite Safety

Mental Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना तो जैसे भूलते ही जा रहे है। काम की टेंशन और बढ़ते वर्कलोड़ से बहुत सारे लोग तनाव का शिकार हो रहे है और ये बहुत आम होता जा रहा है। ये सिर्फ भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण नहीं बल्कि बिगड़े खानपान औप जीवनशैली की वजह से भी सकता है।साथ ही तनाव के कई कारण हो सकते है और इससे आप कई गंभीर बीमारियों के भी करीब आ सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए आपको किन आदतों को छोड़ना जरुरी है।

Mental Health के लिए इन आदतों को छोड़ना जरुरी

नींद पूरी ना करना

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी नींद पूरी नहीं होती। इसकी वजह से दिनभर सिरदर्द होता है और वो थका महसूस करते है। यहां ध्यान रखने की जरुरत है कि आपकी लाइफ कितनी भी बिजी क्यों ना हो, लेकिन आपको अच्छी नींद लेना बेहद जरुरी होता है। इससे आपका दिमाग सही तरीके से काम करता है और आप रिलेक्स महसूस करते हैं।

यह भी पढ़े Rajma Chaat Recipe दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक करें ये प्रोटीन रिच नाश्ता, जानें रेसिपी

बहुत अधिक गुस्सा करना

भले ही आपको कितना भी गुस्सा क्यों ना आता हो, लेकिन आपको इसे कंट्रोल करके रखना चाहिए। गुस्सा करना मेंटल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। साथ ही इससे हमारे ब्रेन के नर्व्स पर पड़ता है जिससे दिमागी परेशानी हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा काबू में रखें।

बहुत अधिक मीठा खाना

मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता। बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने में मीठा जरूर खाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठी चीजों से मेंटल हेल्थ पर बेहद बुरा असर होता है। इसलिए ज्यादा मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्रेकफास्ट ना करना

Mental Health, Healthcare Words Quotes Concept Stock Photo | Adobe Stock

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, लेकिन ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं होती है। साथ ही इससे शरीर पर तो गंभीर असर होता ही है और ये मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता जरुर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments