Sunday, October 1, 2023
Homeरसोई खाना खजानाRajma Chaat Recipe दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक करें ये प्रोटीन रिच नाश्ता, जानें...

Rajma Chaat Recipe दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक करें ये प्रोटीन रिच नाश्ता, जानें रेसिपी

Rajma Chaat Recipe: आज हम आपके लिए प्रोटीन युक्त चाट रेसिपी लेकर आए हैं। आइए राजमा चाट की रेसिपी जानते हैं।

प्रोटीन रिच नाश्ता रेसिपी

राजमा चाट - రాజ్మా చాట్ - how to make rajma chaat recipe - YouTube

Rajma Chaat Recipe: सुबह के समय हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन आप एनर्जेटिक रहते हैं। इसके अलावा अगर आप अपना वजन बढ़ाने या कम करने की कोशिश में हैं तो इसके लिए भी सुबह का पहला आहार बहुत जरूरी है। आप दिन में सबसे पहले क्या खाते हैं, वो आपकी पूरे दिन की डाइट को अच्छा या बेकार कर सकता है।आज हम आपके लिए प्रोटीन युक्त चाट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे सुबह के समय नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है। आइए राजमा चाट की रेसिपी जानते हैं।

यह भी पढ़े Amla Lunji Recipe मौसमी बीमारियों से बचे रहने के लिए डाइट में शामिल करें टेस्टी आंवला लौंजी,जानें रेसिपी

राजमा चाट बनाने की लिए सामग्री

Healthy Rajma Salad For Weight Loss | Rajma Chaat Recipe | Healthy Recipes  | Iftar Recipes - YouTube

2 कप उबले हुए राजमा
2 से 3 उबले हुए आलू
1/2 कप उबले हुए छोले
हरी धनिया पत्ती कटी
काली मिर्च पाउडर
2 प्याज
2-3 हरी मिर्च कटी
टमाटर – 1
1 नींबू
चाट मसाला
काला नमक
नमक (स्वादानुसार)

राजमा चाट रेसिपी बनाने की विधि

Rajma Chaat Recipe: How To Make Rajma Chaat At Home | Homemade Rajma Chaat  Recipe

राजमा चाट बनाने के लिए आपको पहले राजमा और छोले को साफ करके रातभर भिगोने के लिए छोड़ना होगा, जिसके बाद सुबह आप इसका चाट बनाकर खा सकते हैं। अगली सुबह राजमा, छोले और आलू को कुकर में पानी डालकर उबाल लें। 4 से 5 सीटियां लगने के बाद ये सभी उबल जाएंगे। इन सबकों निकालकर ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लें।

अब एक बाउल में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को छोटा-छोटा काट लें। उलबे आलू को छिलकर कट कर लें। इसके बाद राजमा और छोले भी तोड़कर या साबुत आप बाउल में डाल सकते हैं। प्याज-टमाटर के साथ सबकों अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें चाट मसाला, काला नमक और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालें। इस तरह से प्रोटीन युक्त राजमा चाट रेसिपी तैयार हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments