July 27, 2024

MP Crime News : भोपाल की सेन्ट्रल जेल में सिमी के आतंकियों ने अपनी मांगे पूरी करने शुरू की भूखहड़ताल

MP Crime News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में एक बार फिर भूखहड़ताल शुरू हुई  है, क्योंकि स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के चार आतंकवादियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।  मौत की सजा और आजीवन कारावास की सजा काट रहे इन आरोपियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए खाना-पीना त्याग दिया है।

MP Crime News : भोपाल की सेन्ट्रल जेल में सिमी के आतंकियों ने अपनी मांगे पूरी करने शुरू की भूखहड़ताल

इसे भी पढ़े :- मध्यप्रदेश में इस दिन घोषित हुआ छुट्टी,का एलान 23 हजार ग्राम पंचायतों में मनेगा उत्सव

आतंकवादियों ने जेल प्रशासन के सामने कुछ मांगे रखी हैं। आतंकियों ने जेल परिसर में सामूहिक नमाज पढ़ने, खुले में घूमने की आजादी न्यूज पेपर और एक लाइब्रेरी खोलने की भी मांग की है। 

MP Crime News : भोपाल की सेन्ट्रल जेल में सिमी के आतंकियों ने अपनी मांगे पूरी करने शुरू की भूखहड़ताल

जेल प्रबंधन ने आला अधिकारियों को दी जानकारी

 जेल प्रबंधन ने जेल की इस पूरे हड़ताल के संबंध में जेल मुख्यालय को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। साथ ही उन्होंने सिमी आतंकियों से भूख हड़ताल खत्म करने का आह्वान करते हुए उनकी मांगेंअपनाने  अधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी कही है। सिमी आतंकी पिछले कुछ माह से जेल प्रशासन ने ऐसी मांगें कर रहे हैं, जिस पर जेल प्रशासन तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़े :- MP में छाया कोहरा,इन जिलों में स्कूल बंद देखिये क्या मौसम का मिजाज

जेल ब्रेक की घटना के बाद उनको बेहद चौकसी में रखा जाता है, इसलिए उनकी मांग को लेकर जेल मुख्यालय को शासन के सामने उनकी बात रखना पड़ती है। जेल में बंद सभी आतंकी काफी शातिर हैं। जो भूख हड़ताल पर हैं, उसमें दो को कोर्ट द्वारा आजीवान कारावास और मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

इस कारण से उनको सुरक्षा घेरे में रखा गया है। जेल अधीक्षक द्वारा उनकी इस मांग पर उनको चेतावनी पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जेल अधीक्षक भूख हड़ताल पर बैठे आतंकियों को समझाइश भी दे चुके हैं। अब इनकी मांगो को लेकर जेल अधिकारी को फैसला लेना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *