July 27, 2024

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव,बारिश दे रही है संकेत IMD का अलर्ट हुआ जारी

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार मौसम करवट बदल रहा है। सुबह सर्दी तो दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।कई जिलों में घने कोहरे ने डाल रखा है डेरा।

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव,बारिश दे रही है संकेत IMD का अलर्ट हुआ जारी

इस राज्य के 11 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  - heavy rainfall alert madhya pradesh imd red alert mausam ka haal weather  news in hindi

मौसम में बदलाव

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है।शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं। इस कारण उसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव के चलते 4 और 5 फरवरी को फिर से रात के तापमान में कमी आने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश में कई स्थानों पर बादल के साथ कोहरा भी छाए रह सकता है।

यह भी पढ़े भारतीय सेना के जवानों को सेल्यूट,तड़प रही थी गर्भवती कंधे पर उठा कर 5KM चले जवान,

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ जिलों के मौसम शुष्क बने रह सकता है।जबकि चंबल संभाग के जिलों के साथ निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं हल्का से लेकर मध्य कोहरा छाए रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भले ही वर्तमान में ठंड तेज ठंड का मौसम नहीं दिख रहा हो,लेकिन 15 फरवरी के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद भी ठंड जारी रहेगी।

ऐसे बदलेगा मौसम

MP Weather Update एमपी में फिर से मौसम में बदलाव,बारिश दे रही है संकेत IMD का अलर्ट हुआ जारी

IMD Rainfall Alert Weather Update 2 November Delhi UP Bihar Weather  Forecast 4 Days Heavy Rainfall Forecast - Weather today in Hindi - Aaj ka  mausam, mausam ki jankari, Temp today in

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी हो सकता है। इस कारण 4 और 5 फरवरी में फिर से रात के तापमान में कमी आ सकती है। दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है, जबकि 6 और 7 फरवरी के बाद तापमान गिरने से ठंड और तेज होगी। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में सीट लहर चलने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *