July 27, 2024

Murrah buffalo: चंद दिनों में घर बैठे लखपति बना देती है यह भैंस

Murrah buffalo: चंद दिनों में घर बैठे लखपति बना देती है यह भैंस,जो लोग खेती किसानी करते हैं। वे मुर्रा भैंस से परिचित हैं ही। यह भैंस आपको प्रतिदिन 30 लीटर दूध प्रदान करने में सक्षम होती है। यही कारण है की बाजार में यह काफी ज्यादा दामों में सेल की जाती है। बता दें की मुर्रा भैंस की उत्पत्ति के केंद्र पंजाब तथा हरियाणा माने जाते हैं। यहीं से यह सारे देश में फैली है। यदि आप पशुपालन कर दूध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आप मुर्रा भैंस को जरूर पालें। यह आपको काफी अच्छा मुनाफ़ा कराएगी। मुर्रा भैंस के बारे में अब हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

Murrah buffalo पालन

यदि आप अपना डेयरी बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मुर्रा भैंस काफी ज्यादा लाभप्रद साबित होती है। इसके जरिये आप काफी अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते हैं। मुर्रा भैंस का दूध गाय के दूध की तुलना में काफी पसंद किया जाता है क्योकि यह काफी गाढ़ा होता है। हरियाणा में इस भैंस को भिवानी , हिसार , रोहतक , जिंद , झझर, फतेहाबाद और गुड़गांव जिलों में सबसे ज्यादा पाला जाता है। इसके अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब एवं राजस्थान में भी इसका काफी पालन होता है।

Murrah buffalo पहचान

आपको सबसे पहले इसकी पहचान के बारे में बताते हैं। जानकारी दे दें की इस भैंस के सींग जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं। इस भैंस का रंग काला होता है। मुर्रा भैंस का सर छोटा लेकिन पूंछ लंबी होती है। इस भैंस के सर, पूंछ तथा पैरों पर सुनहरे रंग के बाल होते हैं। हालांकि यह भैंस भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाई जाती है लेकिन पंजाब, हरियाणा में इसका काफी पालन होता है।

आपको बता दें की यह दुनिया की सबसे दुधारू भैंस मानी जाती है। इसके गर्भाधान की अवधि 310 दिन की होती है। यदि इसकी अच्छे देखभाल की जाए तो यह प्रतिदिन 20 से 30 लीटर दूध प्रदान करती है। यही कारण है की इस भैंस की डिमांड हमेशा बनी रहती है।

Murrah buffalo कीमत

मुर्रा भैंसो को सभी भैंसो में उन्नत नस्ल की माना जाता है। इनकी दूध उत्पादन की क्षमता काफी अधिक होती है। इसी कारण पशु पालक लोग इसको पालना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। जिससे उन्हें काफी मुनाफ़ा मिलता है। यदि इस नस्ल की भैंस की कीमत की बात करें तो बता दें की अपनी अधिक दूध क्षमता के कारण यह भैंस काफी ज्यादा दामों में बिकती है। बता दें की इसकी कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *