Sunday, October 1, 2023
Homeहेल्थ टिप्ससावधान दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें,भुगतने पड़ सकते...

सावधान दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें,भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Food You Should Avoid Combining With Curd: क्या आपको पता है कि जिन चीजों के साथ आप दही का सेवन कर रहे हैं वो कितना नुकसान दे सकती है।

इन चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए

भूलकर भी साथ ना खांए ये आहार, सेहत को हो सकता है नुकसान -  food-combinations-which-are-dangerous-for-health

Food You Should Avoid Combining With Curd: गर्मियों का मौसम है और ज्यादातर लोग इस मौसम में दही खाना खूब पसंद करते हैं। इसको खाने से खाने का स्वाद तो बदलता है ही साथ ही ये कई फायदे भी देता है।क्या आपको पता है कि जिन चीजों के साथ आप दही का सेवन कर रहे हैं वो कितनी फायदेमंद है या फिर कितना नुकसान दे सकती है। चलिए जान लेते हैं कि दही के साथ कौन-सी चीजें खाने से ये नुकसान दे सकती है।

इन चीजों को दही के साथ खाने से बचें

यह भी पढ़े Aam Ki Kadhi Recipe दही या छाछ नहीं इस बार बनाएं आम की कढ़ी,जानें इसे बनाने की आसान विधि

दही के साथ खट्टे फल खाने से बचें

इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं। अगर आप दही खा रहे हैं, तो आपको किसी भी तरह का खट्टा फल नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही भी खट्टी होती है और खट्टे फलों का दही के साथ सेवन नुकसान दे सकता है। ये पाचन तक में भी परेशानी कर सकते हैं और अपच और कब्ज का कारण बन सकते हैं।

आम और दही एक साथ कभी ना खाएं

Bad Combination of Food : कहीं आप भी तो नहीं करते इन 10 गलत कॉम्बिनेशन को  एक साथ खाने की गलती

अगर आप खा रहे हैं या फिर दही खा रहें हैं, तो ध्यान रहे कि दोनों को एकसाथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिंस बन जाते हैं और इनकी तासीर भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

दूध और दही का सेवन एक साथ ना करें

दूध और दही दोनों ही एक तरह के एनिमल प्रोटीन से बनते हैं। अगर आप दोनों का सेवन एक साथ करते हैं, तो इससे आपको दस्त, ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है।

प्याज और दही एक साथ खाने से बचें

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग दही और प्याज को एक साथ खाते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। साथ ही दोनों का एक साथ सेवन करने से कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दोनों के साथ सेवन से बचें।

यह भी पढ़े Rajma Chaat Recipe दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक करें ये प्रोटीन रिच नाश्ता, जानें रेसिपी

मछली और दही एक साथ कभी ना खाएं

3-4 Ghante me ese jamae Bazar jesi perfect Dahi | Instant yogurt recipe |  Halwai jesi dahi banae - YouTube

दही और मछली दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप दोनों को एक साथ खा लेते हैं, तो इससे अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दोनों के साथ सेवन से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments